हरिद्वार : पतंजलि रिसर्च सेंटर में तेजी से चल रहा काम, जल्द बाजार में आएगी ब्लैक फंगस की दवा - बालकृष्ण
उनका कहना है कि कोविड की दूसरी लहर में भी कोरोनिल की मांग बढ़ी और मरीज स्पोर्टिंग दवा के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि कोरोना के इलाज में कारगर कोरोनिल के बाद पतंजलि जल्द ही बाजार में ब्लैक फंगस की दवा उतारेगी। ब्लैक फंगस की दवा बनाने का काम पतंजलि रिसर्च सेंटर में तेजी से चल रहा है।
आईएमए का दावा: पतंजलि ने मछली पर किया कोरोनिल का परीक्षण, वो भी ठीक से नहीं हुआ
बालकृष्ण ने दावा किया है कि दावा किया कि दवा के सार्थक परिणाम भी सामने आ गए हैं। आयुर्वेदिक दवा ब्लैक फंगस ही नहीं सभी तरह के फंगस में कारगर होगी। कोरोना की पहली लहर में पतंजलि ने कोरोनिल बाजार में उतारी थी। दावा किया था कि कोरोनिल कोविड के इलाज में कारगर है।
एलोपैथी विवाद: अभिनेता अक्षय कुमार ने शेयर किया वीडियो, बोले- आयुर्वेद के रूप में देश में भरा खजाना, लेकिन भागते हैं विदेश
हालांकि, इसको लेकर काफी विवाद हुआ। उनका कहना है कि कोविड की दूसरी लहर में भी कोरोनिल की मांग बढ़ी और मरीज स्पोर्टिंग दवा के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। कोरोनाकाल में ही ब्लैक फंगस महामारी के रूप में मौत बनकर मंडरा रहा है।
दावा : पतंजलि की ब्लैक फंगस की दवा बाजार में आ जाएगी
ब्लैक फंगस के इंजेक्शन काफी महंगे हैं। इसके बाद भी लोगों की मौत हो रही है। ब्लैक फंगस महामारी के बीच पतंजलि के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने दावा किया है जल्द ही पतंजलि की ब्लैक फंगस की दवा बाजार में आ जाएगी।
युद्ध स्तर पर दवा बनाने का काम चल रहा है। शुरुआती सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आयुर्वेदिक दवा ब्लैक फंगस ही नहीं सभी तरह के फंगस में काम करेगी।
घर में योग करो और निरोग रहो
स्वामी रामदेव ने कहा कि बीमार होने पर लोग कहते हैं अस्पतालों में जाओ। दवा खाओ, ये टेस्ट कराओ। इलाज में लगने वाला इतना 25-50 लाख रुपये हमें दे जाओ। लूटमार मची हुई है। बाबा ने कहा कि सब अपने घर पर रहकर योग करो और फिर देखो कैसे निरोग होगे। उन्होंने कहा मैं थोड़े दिन मौन योग साधूंगा।