फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ramdev Allopathy controversy: Actor Akshay Kumar shares video About Ayurveda

एलोपैथी विवाद: अभिनेता अक्षय कुमार ने शेयर किया वीडियो, बोले- आयुर्वेद के रूप में देश में भरा खजाना, लेकिन भागते हैं विदेश

Mon, 31 May 2021 09:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 May 2021 09:02 PM IST
सार

एलोपैथी बनाम आयुर्वेद के विवाद में अभिनेता अक्षय कुमार ने भी फिल्मी अंदाज में एंट्री की है।

विज्ञापन
Ramdev Allopathy controversy: Actor Akshay Kumar shares video About Ayurveda
अक्षय कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

अक्षय कुमार ने आयुर्वेद के समर्थन में एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बीमारी नहीं है, जिसका आयुर्वेद और नेचुरोपैथी में इलाज नहीं है, लेकिन हम कब समझेंगे। वीडियो में अक्षय कुमार ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन केरल के एक आयुर्वेदिक आश्रम में बिताए। वहां जन्नत फील हुआ। आश्रम में वे सिर्फ अकेले हिंदुस्तानी थे, बाकी सभी विदेशी थे। अक्षय कुमार ने कहा कि वह बीते 25 साल से आयुर्वेद इस्तेमाल करते आ रहे हैं।

विज्ञापन


रामदेव एलोपैथी विवाद: उत्तराखंड में प्राइवेट के साथ अब सरकारी डॉक्टर भी हुए आंदोलन में शामिल
विज्ञापन


जैसे अपने वाहनों की सर्विसिंग कराते हैं, वैसे ही 14 दिन अपने शरीर की सर्विसिंग भी कराते हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के रूप में भगवान ने देश को कितना बड़ा खजाना दिया है। लेकिन हम आयुर्वेद, नेचुरोपैथी और योग को भूल रहे हैं। इलाज आयुर्वेद और नेचुरोपैथी में ह्रै, लेकिन हम ढूंढने विदेश जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे किसी आयुर्वेद कंपनी या आश्रम का ब्रांड एंबेसडर बनकर नहीं, बल्कि खुद की बॉडी का एंबेसडर बनकर आयुर्वेद का समर्थन कर रहे हैं। दुनिया को दिखा दें, जो आयुर्वेद और नेचुरोपैथी में है वह किसी अंग्रेज के केमिकल इंजेक्शन में नहीं है। 

इसलिए शुरू हुआ था विवाद

हाल ही में बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने एलोपैथी को मूखर्तापूर्ण विज्ञान बताया था। उन्होंने कहा था कि टीके लगवाने के बाद भी कई डॉक्टरों की मौत हो गई। उनके इस बयान पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कड़ा एतराज जताते हुए माफी की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed