फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Aam Aadmi party state in-charge Mohania claims, disgruntled BJP MLAs are in touch with Aap

उत्तराखंड: आप प्रदेश प्रभारी मोहनिया का दावा, भाजपा के असंतुष्ट विधायक हमारे संपर्क में 

Mon, 05 Jul 2021 02:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Jul 2021 02:19 PM IST
सार

पार्टी में शामिल होने वाले भाजपा विधायकों की संख्या बढ़ सकती है। जल्द ही पार्टी इसकी खबर सबको देगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Aam Aadmi party state in-charge Mohania claims, disgruntled BJP MLAs are in touch with Aap
दिनेश मोहनिया(फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन से असंतुष्ट भाजपा विधायक आम आदमी पार्टी के संपर्क हैं। रविवार को यह दावा आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने किया है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही भाजपा विधायकों के पार्टी में शामिल होने की खबर देंगे। 

विज्ञापन


रविवार को धर्मपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन से भाजपा के अंदर जिस तरह का असंतोष चल रहा है। उससे भाजपा के कई विधायक आप के संपर्क हैं। पार्टी में शामिल होने वाले भाजपा विधायकों की संख्या बढ़ सकती है। जल्द ही पार्टी इसकी खबर सबको देगी। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश की सियासत में नए राजनीति समीकरण बन रहे हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा व आप के बीच होगा। चुनावी मुकाबले में कांग्रेस कहीं भी नहीं है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: नए सीएम धामी की कैबिनेट में शामिल हुए ये 11 मंत्री, जानिए उनके बारे में खास बातें...
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में सियासी अस्थिरता के लिए भाजपा सबसे बड़ी दोषी है। प्रदेश की जनता ने वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा को पूरा समर्थन दिया। 57 सीटों पर शानदार जनादेश दिया। पहले ऐसे मुख्यमंत्री लाए जो जीरो वर्क थे। चार सालों में कोई काम नहीं हुआ है। उसके बाद ऐसे मुख्यमंत्री को लाए जो जीरो विजन के थे। जिस तरह का अंसतोष भाजपा विधायकों में है उसे लगता है कि चुनाव आने तक चौथा मुख्यमंत्री भी बन सकता है।

न कुर्सी पर कोई बैठा, न दिखी सामाजिक दूरी

राजभवन में जैसे ही शपथ ग्रहण का समय नजदीक आता गया, वैसे ही भीड़ बढ़ती चली गई। इस दौरान कोरोना का खौफ हवा हवाई था। न कोई सोशल डिस्टेंसिंग थी और न ही अन्य एहतियात।

रविवार को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंडाल सजाया गया। यहां स्टेज के एक ओर जहां मंत्रियों को बैठाया गया था तो सामने की ओर सबसे आगे सांसद व अन्य गणमान्य बैठे थे। इसके पीछे ही ओर लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया था।

शपथ ग्रहण समारोह का समय नजदीक आने के साथ ही राजभवन में भीड़ बढ़ने लगी। वैसे तो कुर्सियां बैठने को लगाई गई थी, लेकिन कोई इन पर मंत्री व गणमान्यों को छोड़कर कोई नहीं बैठा।

या तो वह कुर्सियों पर खड़े रहे या सामाजिक दूरी भूलकर वीडियो बनाने और नारेबाजी करने में मशगूल नजर आए। उधर, अपने चहेते सीएम और मंत्रियों को बुके देने, उनके साथ तस्वीरें लेने को लेकर भी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आया। पूरे शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कोविड गाइडलाइंस की पूरी तरह से धज्जियां उड़ती नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed