फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: नए सीएम धामी की कैबिनेट में शामिल हुए ये 11 मंत्री, जानिए उनके बारे में खास बातें...

Sun, 04 Jul 2021 06:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Jul 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand New CM  Pushkar Singh Dhami  News: All 11 Cabinet Ministers List and Profile
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के नए सीएम के रूप में आज खटीमा सीट के युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ली। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही धामी कैबिनेट के सभी 11 मंत्रियों को भी आज सीएम के साथ शपथ दिलाई गई। बता दें कि पहले वे शनिवार को ही शपथ लेने वाले थे, लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। 



उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी के सिर सजा प्रदेश के 11वें सीएम का ताज, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

नए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री कुर्सी तक लंबी छलांग लगाई है। नब्बे के दशक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति की शुरूआत कर निरंतर राजनीति सफर में आगे बढ़ते गए। प्रदेश की सियासत में नेतृत्व परिवर्तन से मुख्यमंत्री की दौड़ में पार्टी के दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ दिया।

सैन्य परिवार की पृष्ठभूमि से होने के कारण धामी ने राष्ट्रीयता, सेवा भाव व देश भक्ति को अपनाया। सरकारी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण कर नब्बे के दशक में छात्र राजनीति शुरू की। वर्ष 1990 व 1999 तक एबीवीपी में विभिन्न पदों पर सक्रिय रहे। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र के हित के मुद्दों को लेकर संघर्ष किया। राज्य गठन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के 2002 सलाहकार के रूप में काम किया।




दो बार भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2002 से 2008 तक छह वर्षों तक लगातार पूरे प्रदेश में जगह-जगह बेरोजगारों को संगठित किया। जिससे प्रदेश के युवाओं को उद्योगों में 70 प्रतिशत रोजगार का आरक्षण का लाभ मिला। 2010 से 2012 तक भाजपा सरकार में शहरी विकास अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष रहे। पहली बार 2012 में पार्टी से टिकट मिलने पर विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। लगातार दो बार खटीमा से विधायक हैं।

Uttarakhand New CM  Pushkar Singh Dhami  News: All 11 Cabinet Ministers List and Profile
कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत - फोटो : फाइल फोटो
बंशीधर भगत कालाढूंगी विधायक एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
- बंशीधर भगत अब तक छह बार विधायक बन चुके हैं।
- वह वर्ष 1975 में जनसंघ पार्टी से जुड़े। इसके बाद उन्होंने किसान संघर्ष समिति बनाकर राजनीति में प्रवेश किया।
- राम जन्मभूमि आंदोलन में वह 23 दिन अल्मोड़ा जेल में रहे।
- 1989 में उन्होंने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के जिला अध्यक्ष का पद संभाला।
- 1991 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में नैनीताल से विधायक बने।
- 1993 व 1996 में नैनीताल के विधायक बने।
- उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री, पर्वतीय विकास मंत्री, वन राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।
- 2000 में राज्य गठन के बाद वह उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री रहे।
- 2007 में हल्द्वानी विधानसभा से वह चौथी बार विधायक बने। उत्तराखंड सरकार में उन्हें वन और परिवहन मंत्री बनाया गया।
- 2012 में परिसिमन कालाढूंगी विधानसभा से फिर जीते।
- 2017 के विधानसभा चुनाव में छठी जीत दर्ज की।
- इसके बाद वह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।
- बंशीधर भगत रामलीला मंचन में राजा दशरथ के पात्र का अभिनय करते हैं। 
-2021 में तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट में मंत्री बने थे। अब धामी कैबिनेट में भी शामिल हुए हैं। पूर्व में ये उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे।
Uttarakhand New CM  Pushkar Singh Dhami  News: All 11 Cabinet Ministers List and Profile
कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद - फोटो : अमर उजाला
यतीश्वरानंद हरिद्वार ग्रामीण विधायक 
- स्वामी यतीश्वरानंद करनाल जिले के गांव कैमला के रहने वाले हैं।
- 18 साल पहले गांव छोड़ दिया था। देश सेवा को प्राथमिकता दी और शादी नहीं की।
- वे उत्तराखंड विधानसभा की हरिद्वार ग्रामीण सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव जीते हैं।
- उन्होंने उत्तराखंड के दिग्गज नेता एवं निवर्तमान सीएम हरीश रावत को 12997 मतों से हराया थ। 
- स्वामी यतीश्वरानंद ने संस्कृत में पीएचडी की है।
- पांच भाइयों में स्वामी यतीश्वरानंद सबसे छोटे हैं।
- 2021 में उन्होंने कैबिनेट मंत्री के पद पर शपथ ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand New CM  Pushkar Singh Dhami  News: All 11 Cabinet Ministers List and Profile
कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल  - फोटो : अमर उजाला

बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट विधायक
- 1982 में बांकू गांव के ग्राम प्रधान बने।
- 1983 में डीडीहाट ब्लाक के ब्लाक प्रमुख बने।
- 1989 में पहली बार विधायक का चुनाव लड़ा, हार गये।
- 1996 में फिर भाजपा टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।
- उत्तराखंड गठन के बाद 2000 से 2002 तक कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के अध्यक्ष रहे।
- 2003 से 2007 तक विधायक रहे।
- 2007 से 2012 तक पहले ढाई साल कैबिनेट मंत्री रहे, फिर अगले ढाई साल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।
- 2013 से 2017 तक विधायक रहे। 2017 में फिर लगातार पांचवी बार विधायक बने।
-  2021 में तीरथ कैबिनेट में तौर पर जगह दी गई थी। अब धामी कैबिनेट में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand New CM  Pushkar Singh Dhami  News: All 11 Cabinet Ministers List and Profile
यशपाल आर्य - फोटो : फाइल फोटो

यशपाल आर्य बाजपुर विधायक
- पूर्व में उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं।
- यशपाल आर्य पहली बार 1989 में खटीमा सितारगंज सीट से विधायक बने थे।
- वह काफी समय तक कांग्रेस पार्टी में भी रहे हैं।
-  2021 में उन्हें तीरथ कैबिनेट में जगह दी गई थी। अब उन्हें धामी कैबिनेट में भी शामिल किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed