फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: A day before going on duty Garhwal Rifle soldier died, hit by dumper

उत्तराखंड: ड्यूटी पर जाने से एक दिन पहले गढ़वाल राइफल के फौजी पर झपटी मौत, डंपर ने कुचला

Mon, 01 Nov 2021 10:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 01 Nov 2021 10:30 AM IST
सार

देहरादून के पंडितवाड़ी में रविवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया था। डंपर इतना तेज था कि सवारों को कुचलने के बाद जिस पेड़ से टकराया वह पेड़ भी टूट गया।

विज्ञापन
uttarakhand news: A day before going on duty Garhwal Rifle soldier died, hit by dumper
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्यूटी पर जाने से एक दिन पहले ही फौजी पर मौत झपट पड़ी। देहरादून के पंडितवाड़ी क्षेत्र में हुए हादसे में फौजी की अपने रिश्तेदार के साथ मौत हो गई थी। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में डंपर चालक को भी चोट आई हैं। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


बाइक सवार दो युवकों को कुचला
पंडितवाड़ी में रविवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया था। डंपर इतना तेज था कि सवारों को कुचलने के बाद जिस पेड़ से टकराया वह पेड़ भी टूट गया। दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

 

किसी काम से दोनों गए थे प्रेमनगर
मृतकों की पहचान संतोष प्रसाद पुत्र भगवती प्रसाद निवासी निवाल गांव, पोस्ट ऑफिस थाती, घनसाली और अभिषेक भट्ट पुत्र ललिता प्रसाद भट्ट निवासी डुंडा उत्तरकाशी के रूप में हुई। दोनों प्रेमनगर किसी काम से गए थे। वहां से बल्लूपुर की ओर लौटते हुए उनकी बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


चकराता हादसा: ड्राइवर नहीं था तो मालिक खुद ही चलाने लगा गाड़ी, 100 मीटर आगे बढ़ते ही यात्रियों समेत खाई में जा गिरी बोलेरो

गढ़वाल राइफल में बतौर फौजी तैनात थे संतोष

इंस्पेक्टर कैंट एश्वर्य पाल ने बताया कि संतोष गढ़वाल राइफल में बतौर फौजी तैनात थे। उनकी ड्यूटी वर्तमान में लद्दाख में थी। रविवार को उन्हें देहरादून से लद्दाख के लिए रवाना होना था। जिसके साथ वह बाइक पर थे वह उनका रिश्तेदार बताया जा रहा है।

चकराता हादसा: नौ सीटर वाहन में सवार थे 15 लोग, खाई में गिरते ही बोलेरो के उड़े परखच्चे, 13 की चली गई जान

डंपर चालक के दोनों पैरों और सिर पर चोट
हादसे में डंपर चालक भी घायल हो गया था। उसे बमुश्किल डंपर के केबिन से बाहर निकाला गया। उसके दोनों पैरों और सिर पर चोट है। चालक का नाम संजय निवासी हरबंसवाला, बढ़ापुर, बिजनौर है। उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed