फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: 73 new dengue patients found in Haridwar

डेंगू का डंक: हरिद्वार में डेंगू के 73 नए मरीज मिले, जिले में बढ़कर 343 पर पहुंची पीड़ितों की संख्या 

Thu, 28 Oct 2021 09:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Oct 2021 09:17 PM IST
सार

हरिद्वार जिले में सबसे अधिक डेंगू रुड़की क्षेत्र में सक्रिय है। लंढौरा के गाधारोणा में इस समय सबसे अधिक डेंगू मरीज सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद यहां कई लोग बुखार से पीड़ित है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: 73 new dengue patients found in Haridwar
डेंगू - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार जिले में डेंगू के 73 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। भगवानपुर क्षेत्र के फक्करहेड़ी गांव में 24 मरीज मिले हैं। इसके बाद जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 343 पहुंच गई है। हालांकि इन मरीजों में 15 ऐसे मरीज हैं, जो रैपिड जांच में डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं, अब इनकी एलाइजा जांच करवाई जाएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने जहां-जहां से सैंपल लिए थे, वहां पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करवाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


जिले में सबसे अधिक डेंगू रुड़की क्षेत्र में सक्रिय है। लंढौरा के गाधारोणा में इस समय सबसे अधिक डेंगू मरीज सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद यहां कई लोग बुखार से पीड़ित है। इसके अलावा भगवानपुर क्षेत्र के कई गांवों में डेंगू फैला है। इसी बीच बृहस्पतिवार को रुड़की क्षेत्र में 73 मरीज डेंगू के मिले हैं। इसमें फक्करहेड़ी गांव में 24, भलस्वागाज में आठ, खेड़ी शिकोहपुर में 26 मरीज मिले हैं। वहीं सिविल अस्पताल में आए मरीजों की हुई रैपिड जांच में 15 मरीज डेंगू के सामने आए हैं। हालांकि इन 15 मरीजों का अब एलाइजा टेस्ट होगा। रिपोर्ट आने के बाद विभागीय टीम ने गांवों में जाकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करना शुरू कर दिया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि जिन गांवों में मरीज मिले हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जा रही है। जांच के दायरे भी बढ़ाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


64 लोगों के सैंपल लिए
भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोही ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को डाडा जलालपुर, अकबरपुर कालसो, हबीबपुर निवादा गांव में बुखार से पीड़ित ग्रामीणों की जानकारी मिली थी। इस पर तीनों गांवों में अलग-अलग टीम भेजी गई है। बुखार से पीड़ित 64 लोगों के खून के सैंपल लिए गए हैं। उन्हें देहरादून भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने तक बुखार से पीड़ित व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतें भी हुईं अलर्ट, 10 गांवों में कराया छिड़काव

रुड़की ब्लॉक के विभिन्न गांवों में डेंगू और संदिग्ध बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए पंचायतें भी अलर्ट हो गई हैं। उधर, ग्रामीणों की मांग को देखते हुए प्रशासकों ने गांव में डेंगू से छुटकारे के लिए छिड़काव करवाना शुरू कर दिया है।

एडीओ पंचायत बिजेंद्र सैनी ने बताया कि गांवों में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए विभाग ने छिड़काव का काम शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को नन्हेड़ा अन्नतपुर, अकबरपुर झोझा, इब्राहिमपुर देह, जलालपुर, भंगेड़ी महावतपुर, बेलड़ा, सफरपुर और रसूलपुर आदि गांव में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया है। 

डेंगू के मद्देनजर एंटी लार्वा स्प्रे कार्य का किया निरीक्षण
शहर और आसपास बढ़ रहे डेंगू के खतरे के मद्देनजर नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने एंटी लार्वा स्प्रे के छिड़काव के कार्य का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने बताया कि शहर में जहां भी गंदगी और जलभराव की दिक्कत है, वहां पर एंटी लार्वा स्प्रे कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed