फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news : 67,824 new voters formed during Corona period

उत्तराखंड : कोरोना काल में बने 67,824 नए मतदाता, निर्वाचन विभाग चलाएगा विशेष अभियान

Wed, 18 Nov 2020 02:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 18 Nov 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news : 67,824 new voters formed during Corona period
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

कोरोना काल में प्रदेश में 67,824 नए मतदाता बन गए हैं। अब निर्वाचन विभाग नवंबर और दिसंबर में विशेष मतदाता अभियान चलाने जा रहा है। एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवा इसके तहत अपने वोटर कार्ड बनवा सकते हैं। इसके अलावा वोटर आईडी में संशोधन भी कराया जा सकता है।

विज्ञापन


सचिवालय मीडिया सेंटर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि संशोधित निर्वाचन सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अब इस पर 15 दिसंबर तक आपत्तियों की सुनवाई होगी। उन्होंने बताया कि नए मतदाताओं के लिए 28 व 29 नवंबर और 12 व 13 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस पर पांच जनवरी तक आपत्तियां सुनी जाएंगी। 15 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। ऐसे युवा, जिनकी आयु एक जनवरी को 18 वर्ष पूरी हो रही है, वह भी इस दौरान अपना वोट बनवा सकते हैं। सर्विस वोटर के लिए भी अंतिम सूची का प्रकाशन 15 जनवरी को ही किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में बढ़े मतदाता

प्रदेश में सात फरवरी से 15 नवंबर के बीच कुल 67,824 नए मतदाता जुड़े हैं। इनमें 31623 पुरुष, 36187 महिला और 14 अन्य हैं। उत्तरकाशी में 307, चमोली में 94, रुद्रप्रयाग में 22, टिहरी में 575, देहरादून में 18265, हरिद्वार में 13522, पौड़ी में 1208, पिथौरागढ़ में 1508, बागेश्वर में 559, अल्मोड़ा में 2405, चंपावत में 519, नैनीताल में 9058, ऊधमसिंह नगर में 19582 नए मतदाता शामिल हैं।

इस अवधि में 37784 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए भी गए हैं। इनमें उत्तरकाशी में 197, चमोली में 165, रुद्रप्रयाग में 89, टिहरी में 1042, देहरादून में 11699, हरिद्वार में 5511, पौड़ी में 1110, पिथौरागढ़ में 1133, बागेश्वर में 257, अल्मोड़ा में 2173, चंपावत में 398, नैनीताल में 6468, ऊधमसिंह नगर में 7542 मतदाता शामिल हैं। 

93965 सर्विस वोटर

16 नवंबर को प्रकाशित मतदाता सूची के हिसाब से प्रदेश में 93965 सर्विस वोटर हैं। इनमें उत्तरकाशी में 3384, चमोली में 10439, रुद्रप्रयाग में 5384, टिहरी में 5792, देहरादून में 9817, हरिद्वार में 2131, पौड़ी में 16241, पिथौरागढ़ में 14538, बागेश्वर में 4621, अल्मोड़ा में 7223, चंपावत में 3033, नैनीताल में 5422, ऊधमसिंह नगर में 5940 सर्विस वोटर शामिल हैं।

बूथों की संख्या में आई 212 की कमी

प्रदेश में बूथों की संख्या में भी कमी आ गई है। दरअसल, निर्वाचन विभाग की ओर से कम मतदाता वाले बूथों को मर्ज करने और ज्यादा मतदाता संख्या वाले बूथों की संख्या में इजाफा करने की कार्रवाई की जा रही है।

उत्तरकाशी में पांच और चमोली में तीन मतदेय स्थल बढ़ाए गए हैं। जबकि देहरादून में 89, हरिद्वार में 94, पिथौरागढ़ व चंपावत में एक-एक, नैनीताल में 13, ऊधमसिंह नगर में 22 मतदेय स्थल कम किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के मुताबिक, अभी यह प्रक्रिया गतिमान है।

किस काम के लिए कौन सा फॉर्म भरें

फॉर्म-6 : वोट बनवाने के लिए 
फॉर्म-8 : नाम, फोटो या अन्य विवरण की अशुद्धि दूर कराने के लिए 
फॉर्म-7 : अगर कोई मतदाता कहीं और शिफ्ट हो गया है या मतदाता की मृत्यु हो चुकी है, उसका नाम हटाने के लिए
फॉर्म-8 क : अगर किसी मतदाता का पता उसी विधानसभा में एक बूथ से दूसरे बूथ पर बदल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed