फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: 610 crore Rupees Approved for making organic state

उत्तराखंड: जैविक राज्य बनाने के लिए केंद्र सरकार से 610 करोड़ मंजूर, 6100 क्लस्टर होंगे तैयार

Fri, 10 Sep 2021 11:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Sep 2021 11:11 PM IST
सार

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2023-24 तक ऑर्गेनिक क्लस्टर बनाने के लिए मंजूरी देकर राज्य सरकार को पत्र जारी किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: 610 crore Rupees Approved for making organic state
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती के लिए केंद्र सरकार से 610 करोड़ की मंजूरी मिल गई है। इससे प्रदेेश में 2024 तक 6100 ऑर्गेनिक क्लस्टर बनाए जाएंगे। प्रत्येक क्लस्टर के लिए केंद्र सरकार 10 लाख रुपये की राशि देगी। इस योजना के धरातल पर उतरने से राज्य में 50 प्रतिशत कृषि क्षेत्रफल जैविक खेती के अधीन आ जाएगा। पांच साल के भीतर प्रदेश में ऑर्गेनिक खेती का क्षेत्रफल 34 प्रतिशत बढ़ा है।

विज्ञापन


हरिद्वार: ईएसआई अस्पताल से रेफर होने पर श्रमिक निजी अस्पताल में करा सकेंगे उपचार
विज्ञापन


कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2023-24 तक ऑर्गेनिक क्लस्टर बनाने के लिए मंजूरी देकर राज्य सरकार को पत्र जारी किया है। इसमें परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत 4300 क्लस्टर और नमामि गंगे स्वच्छ अभियान के तहत 1800 क्लस्टर बनाने की मंजूरी दी गई। प्रत्येक क्लस्टर में 20 हेक्टेयर भूमि पर जैविक खेती की जाएगी। इसके लिए केंद्र की ओर से 10 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड को ऑर्गेनिक राज्य बनाने का संकल्प है। इसके लिए केंद्र की ओर से ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पूरा सहयोग राज्य को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड जैविक उत्पाद बोर्ड के प्रबंध निदेशक विनय कुमार ने बताया कि प्रदेश में पांच साल में ऑर्गेनिक खेती का क्षेत्रफल 2.3 प्रतिशत बढ़कर 34 प्रतिशत हुआ है। 6100 नए ऑर्गेनिक क्लस्टर बनने से राज्य में 50 प्रतिशत क्षेत्रफल ऑर्गेनिक खेती के अधीन हो जाएगा। प्रदेश में सात हजार से अधिक क्लस्टरों में ऑर्गेनिक खेती हो रही है। इसमें 4.75 लाख किसान पंजीकृत है। ऑर्गेनिक खेती के तहत 2.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल है। इसमें 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में ऑर्गेनिक खेती को थर्ड पार्टी प्रमाणीकरण किया गया है। जबकि 1.40 लाख हेक्टेयर पर प्रोगेसिक सर्टिफिकेट सिस्टम (प्रतिभूति प्रमाणिकता प्रणाली) प्रमाण पत्र मिल चुका है। 

उत्तराखंड को ऑर्गेनिक राज्य बनाने का पीएम मोदी का संकल्प है। केंद्र सरकार ने 6100 ऑर्गेनिक क्लस्टर बनाने की मंजूरी दी है। इसके लिए केंद्र 610 करोड़ की राशि मिलेगी। 2024 तक इन ऑर्गेनिक क्लस्टरों को धरातल पर उतारा जाएगा। ऑर्गेनिक उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में आउटलेट खोले जा रहे हैं।
-सुबोध उनियाल, कृषि मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed