फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: 4600 grade pay in police, family members protest continue

4600 ग्रेड पे: डीजीपी के आश्वासन के बाद भी नहीं माना पुलिसकर्मियों के परिजनों का मन, धरना-प्रदर्शन जारी

Wed, 29 Dec 2021 01:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 29 Dec 2021 01:08 PM IST
सार

महिलाओं के अनुसार उन्हें डीजीपी ने आश्वासन दिया है कि 31 दिसंबर को केबिनेट में यह फैसला लिया जाएगा। ऐसा उन्हें आश्वासन शासन की ओर से मिला है। लेकिन, महिलाओं ने तब तक गांधी पार्क के सामने ही बैठने की बात रखी है।

विज्ञापन
uttarakhand news: 4600 grade pay in police, family members protest continue
धरने पर पुलिस कर्मियों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीजीपी के आश्वासन के बाद भी पुलिसकर्मियों के परिजनों का धरना-प्रदर्शन जारी है। 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर पुलिस परिजन गांधी पार्क के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को दिनभर पुलिस परिवार की महिलाएं आवाज बुलंद करती रहीं। पहले उन्होंने सचिवालय कूच किया तो हाथीबड़कला पर पुलिस ने रोका।

विज्ञापन


31 दिसंबर तक शासनादेश का इंतजार करेंगी
फिर पुलिस मुख्यालय पहुंचीं तो वहां पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें घुसने ही नहीं दिया। वहां से लौटकर वे फिर गांधी पार्क में धरने पर बैठ गईं। शाम को डीजीपी से आश्वासन मिला कि ग्रेड पे के संबंध में 31 दिसंबर तक आदेश आ जाएगा। इसके बाद भी महिलाएं नहीं मानी और गांधी पार्क के सामने बैठ गईं। महिलाओं का कहना है कि वे 31 दिसंबर तक यहीं पर बैठकर शासनादेश का इंतजार करेंगी। 
विज्ञापन


महिलाओं के अनुसार उन्हें डीजीपी ने आश्वासन दिया है कि 31 दिसंबर को केबिनेट में यह फैसला लिया जाएगा। ऐसा उन्हें आश्वासन शासन की ओर से मिला है। लेकिन, महिलाओं ने तब तक गांधी पार्क के सामने ही बैठने की बात रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: ग्रेड पे दिए जाने को लेकर पुलिस कर्मियाें के परिवार का सीएम आवास कूच, हुई हाथापाई और पकड़ा दारोगा का कॉलर, तस्वीरें

4600 ग्रेड पे के शासनादेश की मांग को लेकर पुलिस परिवार की महिलाओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास कूच किया मगर उन्हें हाथीबड़कला बैरियर पर रोक लिया गया। यहां पुलिस कर्मियों से उनकी धक्कामुक्की हुई औरर पुलिस करीब 40 महिलाओं को गिरफ्तार किया जिन्हें बाद में रिहा किया गया। रिहा होते ही महिलाएं फिर से प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंच गईं। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे से ही पुलिसकर्मियों के परिजनों ने फिर से धरना-प्रदर्शन शुरू किया। कुछ देर बाद इन महिलाओं ने सचिवालय कूच शुरू कर दिया।


इन्होंने अंदर घुसने का प्रयास किया मगर पुलिकसर्मियों ने उन्हें रोककर वापस भेज दिया। लौटते हुए ये सभी पुलिस मुख्यालय में भी घुसने का प्रयास करने लगीं। वहां से भी उन्हें वापस भेज दिया गया। इसके बाद महिलाओं ने गांधी पार्क के सामने ही नारेबाजी के साथ अपना प्रदर्शन जारी रखा। इस बीच कई बार आंदोलन की रणनीति बनी कि सचिवालय कूच किया जाए या मुख्यमंत्री आवास। पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया। 

दोपहर के वक्त आम आदमी पार्टी नेता कर्नल अजय कोठियाल भी पहुंच गए। उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया कि एक जनवरी को अरविंद केजरीवाल आएंगे और उनके ग्रेड पे के संबंध में घोषणा करेंगे। उन्होंने इस दौरान आप को वोट देने की अपील भी कर डाली। इसके बाद महिलाओं ने फिर से अपने आंदोलन को नई दिशा देने की कोशिश की और सचिवालय कूच की योजना एक बार फिर बनाई गई। लेकिन, इस बीच कुछ लोगों के कहने  से उन्होंने ऐसा नहीं किया और डीजीपी से मिलने की बात सामने रखी। इसके लिए पांच महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से मिलने पुलिस मुख्यालय पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed