फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: ग्रेड पे दिए जाने को लेकर पुलिस कर्मियाें के परिवार का सीएम आवास कूच, हुई हाथापाई और पकड़ा दारोगा का कॉलर, तस्वीरें

Mon, 27 Dec 2021 04:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 27 Dec 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: movement of police personnel family for giving 4600 grade pay started again
मुख्यमंत्री आवास कूच - फोटो : अमर उजाला

ग्रेड पे दिए जाने की मांग को लेकर पुलिसकर्मियों के परिवार के लोगों ने राजधानी देहरादून में फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को बड़ी संख्या में एकत्र हुई महिलाओं ने पहले गांधी पार्क गेट पर धरना दिया। आंदोलनकारियों ने 4600 ग्रेड पे दिए जाने की मांग को लेकर सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस बल ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच कर गए। वहीं इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आत्मदाह की चेतावनी भी दी।

प्रदर्शनकारी अपने बच्चों को लेकर कूच के लिए पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री आवास से पहले ही रोक दिया गया। जिससे गुस्साए प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग के समीप धरने पर बैठ गए। प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस अधिकारियों ने भी पुलिसकर्मियों के परिजनों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद पुलिस के परिजनों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। 

इस दौरान पुलिस व पुलिसकर्मियों के परिजनों के बीच हाथापाई हुई। बता दें कि पुलिसकर्मियों का यह आंदोलन मार्च से शुरू हुआ था। इस बीच सोशल मीडिया पर भी आंदोलन चलाया गया। इसके बाद कोविड काल में काला मास्क लगाकर विरोध दर्ज कराया गया था।

uttarakhand news: movement of police personnel family for giving 4600 grade pay started again
मुख्यमंत्री आवास कूच - फोटो : अमर उजाला

वहीं सोमवार को गिरफ्तारी के दौरान महिला दारोगा और महिला पुलिस परिजन ने एक दूसरे का कॉलर पकड़ लिया। इतना ही नहीं गिरफ्तारी के दौरान पुलिस वाहन के अंदर महिला दारोगा व महिला पुलिस परिजन के बीच हाथापाई भी हुई। 

uttarakhand news: movement of police personnel family for giving 4600 grade pay started again
मुख्यमंत्री आवास कूच - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा घंटों मशक्कत की गई। मामले में पुलिसकर्मियों के परिजनों ने इससे पहले दो बार मुख्यमंत्री आवास का कूच किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: movement of police personnel family for giving 4600 grade pay started again
मुख्यमंत्री आवास कूच - फोटो : अमर उजाला

बीते दिनों पुलिसकर्मियों के परिजन 11 घंटे हाथीबड़कला बैरियर पर अपनी मांग को लेकर अड़े थे। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत 21 अक्तूबर को पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे दिए जाने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
uttarakhand news: movement of police personnel family for giving 4600 grade pay started again
मुख्यमंत्री आवास कूच - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस परेड अवसर पर साल 2001 में भर्ती हुए पुलिस सिपाहियों को 4600 ग्रेड पे की सौगात देने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद पुलिसकर्मियों के परिजनों में भी उत्साह था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed