फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: 22 brave women Including Vandana Katariya will get Tilu Rauteli Award on 8th August

उत्तराखंड: आठ अगस्त को हॉकी खिलाड़ी वंदना समेमत 22 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

Fri, 06 Aug 2021 10:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Aug 2021 10:44 PM IST
सार

शुक्रवार को वर्ष 2020-21 के पुरस्कारों के लिए चयनित महिलाओं के नामों की घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: 22 brave women Including Vandana Katariya will get Tilu Rauteli Award on 8th August
तीलू रौतेली - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर आठ अगस्त को प्रदेश सरकार राज्य की महिलाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार देगी। विभाग की ओर से शुक्रवार को वर्ष 2020-21 के पुरस्कारों के लिए चयनित महिलाओं के नामों की घोषणा कर दी गई है। भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया सहित 22 महिलाओं को ये पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा 22 आंगनबाड़ी पुरस्कारों की घोषणा की गई है। विभाग के उप निदेशक डॉ. एसके सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आठ अगस्त को पुरस्कार के लिए चयनित महिलाओं को पुरस्कृत करेंगे।

विज्ञापन


राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए देहरादून से डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान, श्यामा देवी, अनुराधा वालिया, डॉ. कंचन नेगी, उत्तरकाशी से रीना रावत, हरिद्वार से वंदना कटारिया, चमोली से चंद्रकला तिवारी, ऊधमसिंह नगर से नमिता गुप्ता, बिंदुवासिनी, उमा जोशी, बागेश्वर से रुचि कालाकोटी, ममता मेहता, पौड़ी गढ़वाल से अंजना रावत, नैनीताल से पार्वती किरौला, अल्मोड़ा से कनिका भंडारी, भावना शर्मा, पिथौरागढ़ से बबीता पुनेठा, दीपिका बोहरा, दीपिका चुफाल, रेखा जोशी, चंपावत से रेनू गडकोटी, टिहरी गढ़वाल से पूनम डोभाल को पुरस्कृत किया जाएगा। 
विज्ञापन


आंगनबाड़ी पुरस्कारों के लिए अल्मोड़ा से गौरा कोहली, पुष्पा प्रहरी, चंपावत से पुष्पा पाटनी, गीता चंद, हरिद्वार से गलिस्ता, देहरादून से अंजना, संजू बलोदी, मीनू, ज्योतिका पांडे, उत्तरकाशी से सुमन पंवार, पौड़ी गढ़वाल से राखी, सुषमा गुसांई, चमोली से आशा देवी, नैनीताल से दुर्गा बिष्ट, ऊधमसिंह नगर से सोहनी शर्मा, वृंदा, प्रोन्नति विश्वास, बागेश्वर से हंसी धपोला, गायत्री दानू, पिथौरागढ़ से हीरा भट्ट, टिहरी से सुषमा पंचपुरी व रुद्रप्रयाग जिले से सीमा देवी को पुरस्कृत किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक डॉ. एसके सिंह ने कहा कि आठ अगस्त को आईसीडीएस सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिलाओं को पुरस्कृत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी पुरस्कारों की बढ़ी धनराशि 
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरि चंद्र सेमवाल ने कहा कि सरकार की ओर से इस साल पुरस्कारों की धनराशि बढ़ाई गई है। तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि को 21 हजार से बढ़ाकर 31 हजार रुपये किया गया है। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की धनराशि दस हजार से बढ़ाकर 21 हजार रुपये की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed