फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News: 218 kg ganja smuggling by Ambulance in almora one arrested

Uttarakhand News: एंबुलेंस को बनाया तस्करी का जरिया, कट्टों में भरकर ले जा रहे थे 218 किलो गांजा, एक गिरफ्तार

Tue, 07 Nov 2023 08:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 07 Nov 2023 08:37 PM IST
सार

पुलिस की टीम घट्टी, टोटाम और डबरा सौराल में गश्त करते हुए मोहान बैरियर पहुंची। यहां वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एंबुलेंस एमपी 17 जी 3387 को रोका गया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: 218 kg ganja smuggling  by Ambulance in almora one arrested
गिरफ्तारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

नशा तस्करों ने एंबुलेंस को नशे के सामान की तस्करी का जरिया बना दिया। अल्मोड़ा पुलिस ने एक एंबुलेंस से 16 कट्टों में भरा 218 किलो गांजा पकड़ा है। तस्कर इसे पौड़ी गढ़वाल से काशीपुर ले जा रहे थे। मौके से एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका साथी फरार है।

विज्ञापन


पुलिस की टीम घट्टी, टोटाम और डबरा सौराल में गश्त करते हुए मोहान बैरियर पहुंची। यहां वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एंबुलेंस एमपी 17 जी 3387 को रोका गया। चालक ने मरीज को रामनगर ले जाने की बात कही लेकिन एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। इस पर पुलिस को शक हुआ तो एंबुलेंस की तलाशी ली।
विज्ञापन


मांस के टुकड़े कर रहे थे आरोपी: 196 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो धरे, चार तस्कर फरार, केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस से 16 कट्टों में भरा 218 किलो गांजा देख पुलिस भी सन्न रह गई। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम रोशन लाल (38), निवासी स्युन्सी, थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल बताया। चालक के बगल में बैठा उसी के गांव का धर्मेंद्र मौका देखकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed