फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two caught with 196 kg banned meat in kashipur

मांस के टुकड़े कर रहे थे आरोपी: 196 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो धरे, चार तस्कर फरार, केस दर्ज

Tue, 07 Nov 2023 03:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 07 Nov 2023 03:47 PM IST
सार

गांव गुलड़िया में गन्ने के खेत से 196 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Two caught with 196 kg banned meat in kashipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने गांव गुलड़िया में गन्ने के खेत से 196 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। गौ संरक्षण स्क्वायड के कांस्टेबल संजय कुमार ने आईटीआई थाना पुलिस को सूचना दी कि गुलड़िया गांव में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। इस पर आईटीआई थाना पुलिस ने छापा मारा तो मौके पर मौजूद कुछ व्यक्ति किसी पशु के मांस के टुकड़े बना रहे थे। आरोपी भागने लगे तो पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ लिया। 

विज्ञापन


उन्होंने अपना नाम मोहसिन और इरशाद उर्फ भूरा बताया। चार अन्य व्यक्ति मंसूर, फिरोज, सावेज आलम उर्फ लुक्का और साहने आलम उर्फ गुंजा निवासी ठाकुरद्वारा भाग निकले। पुलिस ने मौके से करीब 196 किलो प्रतिबंधित मांस और औजार बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 पुलिस टीम में पैगा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल दीवान नाथ, कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, राजकुमार, बलवंत सिंह शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


60 किलो मांस के साथ एक को पकड़ा 
पुलभट्टा पुलिस ने वाहन चेकिंग में बहेड़ी बार्डर पर टुकटुक से 60 किलो मांस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार तस्लीम निवासी चारबीघा वार्ड 18 थाना पुलभट्टा को भैंस के 60 किलो अवैध मांस के साथ गिरफ्तार किया। इस दौरान टुकटुक में सवार व्यक्ति भाग गया। पुलिस के अनुसार तस्लीम ने साकिर निवासी इंद्रानगर सिरौलीकलां के घर में अवैध रूप से भैंस को काटा था। बाकी मांस इन लोगो ने मोहल्ले में ही बेच दिया और शेष मांस को बेचने के लिए  टुकटुक से बहेड़ी जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed