फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: 192 dengue infected patient found in five districts till now

Uttarakhand: कोरोना से राहत तो अब डेंगू से निपटने की चुनौती, पांच जिलों में प्रकोप, सामने आ चुके 192 मामले

Thu, 08 Sep 2022 12:22 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Sep 2022 12:22 AM IST
सार

प्रदेश के मैदानी जिले देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत पौड़ी व टिहरी जिले में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। इन पांच जिलों में अब तक कुल 192 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand news: 192 dengue infected patient found in  five districts till now
डेंगू(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में जहां एक ओर कोरोना संक्रमण कम होता जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर बढ़ते डेंगू ने चुनौती बढ़ा दी है। पांच जिलों में डेंगू संक्रमण दस्तक दे चुका है। अब तक प्रदेश में डेंगू के 192 मामले मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू रोकथाम व बचाव के लिए प्रभावित जिलों को गहन निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कारोना संक्रमितों की रफ्तार धीमी होने से स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन अब डेंगू संक्रमण की रोकथाम व बचाव की चुनौती खड़ी हो गई है। प्रदेश के मैदानी जिले देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत पौड़ी व टिहरी जिले में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। इन पांच जिलों में अब तक कुल 192 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि अभी तक प्रदेश में डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन


Dengue Attack In Roorkee: शंकरपुरी गांव में 11 और लोगों में डेंगू की पुष्टि, अब तब 46 मरीज आ चुके सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2019 में डेंगू संक्रमण तेजी से फैला था। कुल 10622 लोग डेंगू की चपेट में आए, जबकि आठ लोगों की मौत हुई थी। 2020 व 2021 में कोविड महामारी के दौरान डेंगू का प्रभाव कम रहा था। विशेषज्ञों के मुताबिक हर दो या तीन साल बाद डेंगू का प्रकोप बढ़ने की आशंका रहती है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही सभी जिलों को डेंगू की रोकथाम व बचाव के लिए एसओपी जारी की थी

ये है स्थिति

वर्ष              डेंगू मरीज       मौतें
2018                591             02
2019               10622           08
2020                76                01
2021                738              02
2022 अब तक   192              00

प्रदेश में अब तक डेंगू संक्रमित मामले
जिला           डेंगू मरीज
देहरादून         80
हरिद्वार           57
पौड़ी              43
नैनीताल         06
टिहरी            06

प्रदेश के पांच जिलों में डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। इन जिलों के सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जाए। डेंगू मरीज मिलने पर आसपास के घरों में स्क्रीनिंग कर जांच की जाए। डेंगू के लार्वा के लिए सर्वे करने के साथ फॉगिंग करने के निर्देश दिए गए। डेंगू मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध हैं। साथ ही अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।
-डॉ. शैलजा भट्ट, स्वास्थ्य महानिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed