फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dengue in Roorkee today : dengue confirmed in 11 more villagers

Dengue Attack In Roorkee: शंकरपुरी गांव में 11 और लोगों में डेंगू की पुष्टि, अब तब 46 मरीज आ चुके सामने

Thu, 08 Sep 2022 12:20 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Sep 2022 12:20 AM IST
सार

शंकरपुरी गांव में करीब एक माह पहले डेंगू ने पैर पसारने शुरू कर दिए थे लेकिन लोग इसे मामूली बुखार समझ रहे थे। कुछ लोगों ने निजी लैब में रैपिड जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद सौ से अधिक लोग बुखार की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
Dengue in Roorkee today : dengue confirmed in 11 more villagers
डेंगू(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

रुड़की के शंकरपुरी में दूसरे दिन शेष 50 सैंपलों की आई रिपोर्ट में 11 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक गांव में कुल 46 मरीज मिल चुके हैं। वहीं दो दिन पहले लिए गए सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। आज इनकी रिपोर्ट आ जाएगी। 

विज्ञापन


Uttarakhand: कोरोना से राहत तो अब डेंगू से निपटने की चुनौती, पांच जिलों में प्रकोप, सामने आ चुके 192 मामले
विज्ञापन


शंकरपुरी गांव में करीब एक माह पहले डेंगू ने पैर पसारने शुरू कर दिए थे लेकिन लोग इसे मामूली बुखार समझ रहे थे। कुछ लोगों ने निजी लैब में रैपिड जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद सौ से अधिक लोग बुखार की चपेट में आ गए। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच की तो 30 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित मिले। 25 घरों की जांच में तीन घरों में डेंगू का लार्वा मिला। इसपर विभाग ने गांव में शिविर लगाकर 100 लोगों के सैंपल लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच गांव में एक महिला की बुखार से मौत हो गई। इससे लोग दहशत में आ गए। वहीं एक दिन पहले लिए गए सौ लोगों के सैंपलों में से 50 की रिपोर्ट आई तो उसमें 35 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। बुधवार को शेष बचे 50 सैंपलों की भी रिपोर्ट आ गई। इसमें भी 11 लोगों में पुष्टि हुई। अब गांव में अधिकारिक तौर पर 46 लोग डेंगू की चपेट में है। सीएमओ डॉ. खगेंद्र कुमार का कहना है कि 50 लोगों की आई रिपोर्ट में 11 में डेंगू की पुष्टि हुई है। दो दिन पहले लिए गए 70 लोगों के सैंपलों की जांच हो रही है। आज उनकी रिपोर्ट आ जाएगी।

डेंगू बढ़ा लेकिन स्वास्थ्य विभाग बना बेपरवाह

शंकरपुरी पूरे जिले में डेंगू का हॉट स्पॉट बना हुआ है। गांव में सौ में से 46 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। कई लोग अब भी संदिग्ध बुखार की चपेट में है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग बेपरवाह बना हुआ है। बुधवार को गांव में कोई टीम सैंपल लेने के लिए नहीं आई। ग्रामीण अभिमन्यू, विक्रांत और सुलेमान का कहना है कि जब गांव में कोई डेंगू से पीड़ित नहीं था। तब स्वास्थ्य विभाग की टीम जबरन लोगों के सैंपल ले रही थी। वहीं अब जब बड़ी संख्या में लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ऐसे में गांव में सैंपल की संख्या बढ़ाने केे बजाय स्वास्थ्य विभाग चुप बैठ गया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी अधिकारी ने गांव में आकर लोगों की स्थिति नहीं जाननी चाही। मामले में सीएमओ डॉ. खगेंद्र कुमार का कहना था कि किन्हीं कारणों से बुधवार को सैंपल नहीं लिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed