फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand new governor baby rani maurya will take oath on 26 august 2018

26 अगस्त को शपथ लेंगी उत्तराखंड की नई राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, राजभवन में होगा समारोह

Thu, 23 Aug 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 23 Aug 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand new governor  baby rani maurya will take oath on 26 august 2018
बेबी रानी मौर्य

उत्तराखंड की मनोनीत राज्यपाल बेबी रानी मौर्य 26 अगस्त को शपथ ग्रहण करेंगी। इसके लिए शासन और राजभवन स्तर पर तैयारियां तेज हो गईं हैं। अपर मुख्य सचिव ने अफसरों की बैठक में तैयारियों से संबंधित निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


राजभवन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव को निर्देश दिए गए हैं कि 26 अगस्त की सुबह 11 बजे तक स्टेट प्लेन आगरा पहुंचा दिया जाए। कार्यक्रम के मुताबिक मनोनीत राज्यपाल बेबी रानी मौर्य 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे स्टेट प्लेन से जौलीग्रांट एयरपोर्ट आएंगी।
विज्ञापन


यहां उनका स्वागत करने के साथ ही गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा। दोपहर 1.15 पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से चलकर 1.35 पर जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगी। 1.45 पर मनोनीत राज्यपाल का राजभवन पहुंचने का कार्यक्रम तय है। मौसम खराब होने की दशा में उन्हें सड़क मार्ग से देहरादून लाने का विकल्प भी रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand new governor  baby rani maurya will take oath on 26 august 2018
BJP

राजभवन में शाम पांच बजे मनोनीत राज्यपाल को एक समारोह में शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद राजभवन में ही सेना की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। फिर बतौर राज्यपाल वे मीडिया से रूबरू होंगी।

इसके बाद जलपान की व्यवस्था होगी। राज्यपाल के सचिव रविनाथ रमन की ओर से जारी एक पत्र के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह का मिनट टू मिनट प्रोग्राम गोपन (मंत्रिपरिषद) की ओर से तैयार किया जाएगा।

उधर, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री)ओमप्रकाश ने सचिवालय में आयोजित बैठक में तैयारियों को लेकर निर्देश जारी किए। इसमें तमाम अन्य व्यवस्थाओं के  साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं। इस बैठक में प्रमुख सचिव (गृह) आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed