फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand New CM Pushkar Singh Dhami News: no mla got angry on choosing pushkar singh as cm

उत्तराखंड: धामी की ताजपोशी से पहले देहरादून में हलचल, मदन कौशिक ने किया नेताओं की नाराजगी से इनकार

Sun, 04 Jul 2021 03:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 04 Jul 2021 03:44 PM IST
सार

भाजपा के वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत ने कहा है कि ये सब अफवाह है। हमारे नेता पार्टी के साथ हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand New CM Pushkar Singh Dhami News: no mla got angry on choosing pushkar singh as cm
हरक सिंह रावत, पुष्कर सिंह धामी, सपताल महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आज रविवार को पुष्कर सिंह धामी नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस बीच कुछ विधायकों के नाराज होने की खबरें भी चर्चा में आईं और नाराज नेताओं को मनाने का दौर जारी रहने की खबरें भी राजनीतिक गलियारों में तैरती रहीं।

विज्ञापन


उत्तराखंड ः शपथ लेने से पहले पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से की शिष्टाचार भेंट
विज्ञापन


बहरहाल प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने नेताओं की नाराजगी को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कहीं-कोई नाराजगी नहीं है। सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत नाराज नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पार्टी की आगे की रणनीति को लेकर बैठक चल रही थी। मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने भी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने भी कहा कि किसी भी तरह की कोई नाराजगी नहीं है।

 

पुष्कर सिंह धामी ने की सतपाल महाराज से शिष्टाचार भेंट
नाराजगी की खबरों बीच मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सतपाल महाराज से उनके डालनवाला स्थित आवास में शिष्टाचार भेंट भी की।

उत्तराखंड : नए सीएम पुष्कर सिंह धामी से खास बात, क्या होगी सर्वोच्च प्राथमिकता, खोला राज...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर वरिष्ठ नेताओं की बैठक
वहीं पुष्कर सिंह धामी को लेकर उठ रहे विरोध के सुरों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मदन कौशिक, महामंत्री संगठन अजय कुमार और प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार मौजूद रहे । मंत्री धन सिंह रावत, यतीश्वरानंद, बिशन सिंह चुफाल भी भाजपा अध्यक्ष के आवास पर चल रही बैठक के लिए पहुंचे थे।

ये सब अफवाह : बंशीधर भगत

भाजपा के वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत ने कहा है कि ये सब अफवाह है। हमारे नेता पार्टी के साथ हैं। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से कोई विधायक नाखुश नहीं है। बंशीधर भगत ने कहा, सब पार्टी के सिपाही हैं। एक युवा सीएम मिलना हमारा सौभाग्य है।
 





नए सीएम के नेतृत्व में 2022 का विस चुनाव जीतेंगे : धन सिंह
उच्च शिक्षा मंत्री व भाजपा विधायक धन सिंह रावत ने कहा कि मैं खुद सीएम की दौड़ में था। जब मैं नाराज नहीं तो नाराजगी की बात अफवाह है। सभी एकजुट हैं। हम नए सीएम के नेतृत्व में 2022 का विस चुनाव जीतेंगे।

पार्टी हाई कमान का निर्णय सर्वोपरि
वहीं पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने के बाद आ रही असंतोष की खबरों के बीच विधायक राजकुमार ठुकराल बोले कि नाराजगी होना गलत। पार्टी हाई कमान का निर्णय सर्वोपरि है।

खटीमा से भाजपा के युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। चुनावी साल में भाजपा ने युवा चेहरे पर दांव खेला है। 45 वर्षीय धामी छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय हैं।

धामी के नाम की घोषणा करके भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर सियासी पंडितों को चौंका दिया। मुख्यमंत्री की दौड़ में गिने जाने वाले दिग्गज नेता सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धनसिंह रावत समेत कई बड़े नाम निर्णायक क्षण में पिछड़ गए।  

शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में हुई भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में 45 वर्षीय धामी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। 

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने धामी के नाम का प्रस्ताव किया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, हरबंस कपूर, रेखा आर्य और ऋतु खंडूड़ी ने उनके नाम का अनुमोदन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed