फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pushkar Singh Dhami new cm of Uttarakhand : pushkar singh rawat meet with former cm tirath singh and trivendra singh rawat

उत्तराखंड ः शपथ लेने से पहले पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से की शिष्टाचार भेंट

Sun, 04 Jul 2021 12:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 04 Jul 2021 12:42 PM IST
सार

पुष्कर सिंह धामी आज शाम को राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

विज्ञापन
Pushkar Singh Dhami new cm of Uttarakhand : pushkar singh rawat meet with former cm tirath singh and trivendra singh rawat
पूर्व मुख्यमंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने से पहले पुष्कर सिंह धामी ने रविवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन

 

पुष्कर सिंह धामी ने रविवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भागीरथीपुरम में स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर मुलाकात की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के बसंत विहार स्थित आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। इसी क्रम में पुष्कर सिंह धामी मंत्री बंशीधर भगत से भी मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

आज शाम को राजभवन में लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

शनिवार को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी आज शाम को राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

शनिवार को पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से उन्हें पार्टी के निर्णय की जानकारी दी। इस मौके पर संभावित मंत्री और विधायक भी साथ रहे। 

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की सेवा को ही वे चुनौती मानते हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र सबका साथ सबका विकास को आगे बढ़ाएंगे।  पार्टी ने उन्हें प्रदेश की सेवा करने का अवसर प्रदान किया है।

इसके लिए वह प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ ही जनमानस का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि उनसे जो अपेक्षा की गई है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। शपथ ग्रहण के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजभवन को इसका प्रस्ताव दे दिया है। मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जाएगा के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बैठ कर तय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed