फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand new cm oath ceremony on saturday

हरीश रावत बने उत्तराखंड के नए सीएम

Sat, 01 Feb 2014 06:47 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Feb 2014 06:47 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand new cm oath ceremony on saturday

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से विजय बहुगुणा के इस्तीफे के बाद हरीश रावत को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कमान मिल गई है। हरीश रावत प्रदेश्ा के 14 साल में आठवें मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पद पर सोनिया गांधी की मुहर के बाद हरीश रावत राजभवन पहुंचे जहां उन्हें राज्यपाल अजीज कुरैशी ने शाम 6:30 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शनिवार को राजधानी देहरादून में विधानमंडल की बैठक के बाद कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी ने हरीश रावत के नाम पर मुहर लगाई।

किसी मंत्री की कुर्सी नहीं जाएगी
विधानमंडल की बैठक के बाद किसी नए विधायक को मंत्री पद नहीं मिला। सूत्रों के मुताबिक बहुगुणा सरकार के सभी मंत्री रावत सरकार में वैसे ही काम करते रहेंगे। टिहरी से निर्दलीय विधायक दिनेश धनै मंत्री पद न मिलने के कारण नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक वो कांग्रेस का साथ छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन


विरोध होता रहा
शुक्रवार को विजय बहुगुणा के इस्तीफे के बाद आज देहरादून में कांग्रेस विधानमंडल की बैठक बुलाई गई थी। हालांकि बैठक में विधायकों के बीच हरीश रावत के मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर विरोध होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतपाल महाराज गुट के समर्थक बैठक के दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए हरीश रावत को सीएम न बनाने की मांग करते रहे। उनका कहना था कि किसी विधायक को ही प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

पढ़ें,
आसान नहीं होगी हरीश रावत की राह

शपथ राजभवन में, संबोधन परेड ग्राउंड में
उसके बाद हरीश रावत परेड ग्राउंड में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। हरीश रावत के समर्थक जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं। देहरादून, हरिद्वार के अलावा बड़ी संख्या में कुमाऊं के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिलों से लोग जनसभा में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।


पढ़ें, आखिरी एपिसोड में नहीं दिखे 'सन ऑफ सरकार'

विजय बहुगुणा: इस्तीफे के पहले का बयान
पार्टी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने राजभवन जा रहा हूं। कल विधायकों की बैठक होगी उसमें नए नेता का चयन होगा। मेरा विधायकों से अनुरोध है कि सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करेंगे। सोनिया गांधी जिसे नेता चुनेंगी विधायक उनके साथ हैं।

पढ़ें, 'सीएम बदलने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क'

विजय बहुगुणा: इस्तीफे के बाद का बयान
राज्यपाल जी को इस्तीफा दे दिया है। पार्टी का फैसला सर आंखों पर। प्रदेश की सेवा करने का सौभाग्य मिला। आगे भी निरंतर सेवा करता रहूंगा। विधानमंडल दल की बैठक में सर्वसम्मति से नए नेता का प्रस्ताव पास करेंगे। पूरी पार्टी एक है नए नेता के साथ है। नए मुख्यमंत्री को मेरी शुभकामनाएं और सहयोग रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed