फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand National Games 400 players from 16 states will show their strength in Tehri Lake

National Games: टिहरी झील में 16 राज्यों के 400 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, इन तीन खेलों की हो रही भव्य तैयारी

Sat, 25 Jan 2025 03:49 PM IST
अलका त्यागी गंगादत्त थपलियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
गंगादत्त थपलियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 25 Jan 2025 03:49 PM IST
सार

उत्तराखंड के 48 खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों का चयन आईटीबीपी, बीईजी रुड़की से किया गया है। ये खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand National Games 400 players from 16 states will show their strength in Tehri Lake
टिहरी झील में नेशनल गेम्स की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में पहली बार आयोजित होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए टिहरी बांध की झील को भव्य रूप से तैयार किया जा रहा है। झील में रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग (स्प्रिंट) की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ये प्रतियोगिताएं दो अलग-अलग चरणों में संपन्न होंगी। जिनमें देशभर के 16 राज्यों के लगभग 400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड के 48 खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों का चयन आईटीबीपी, बीईजी रुड़की से किया गया है। ये खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।
विज्ञापन


टिहरी झील में कोटीकॉलोनी में पहले चरण में 3 से 5 फरवरी तक रोइंग की प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें 80 महिला और 80 पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों का टिहरी पहुंचने का सिलसिला 1 फरवरी से शुरू हो जाएगा। दूसरे चरण में 11 से 13 फरवरी तक कयाकिंग और कैनोइंग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें 120 महिला और 120 पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके लिए खिलाड़ी 9 फरवरी से टिहरी पहुंचना शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


National Games: सीएम धामी ने स्टेडियम में लिया राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा, परखीं व्यवस्थाएं

होटल बुक, जुटा रहे व्यवस्था
देशभर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए नई टिहरी, बौराड़ी और चंबा में होटल बुक किए गए हैं। यहां से खिलाड़ी बसों से प्रतिदिन कोटीकॉलोनी आयोजन स्थल तक पहुंचेंगे। कोटीकॉलोनी में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए व्यवस्थाएं जुटाई जा रही है। वहां खिलाड़ियों के लिए चेकिंग रूम, पानी, शौचालय तैयार किए जा रहे है। बोट हाउस और दर्शकों के लिए दीर्घा बनाई जा रही है। झील तक पहुंचाने के लिए नई अप्रोच रोड बनाई जा रही है। आयोजन स्थल पर रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग के लिए रंग-बिरंगी बोट्स कोटीकॉलोनी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। संवाद



क्या है रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग
रोइंग: नाव को चप्पुओं की मदद से चलाने की प्रतियोगिता है। इसमें टीम के सामंजस्य और ताकत का परीक्षण होता है।
कयाकिंग : छोटी और हल्की नाव में खेले जाने वाला खेल है। जिसमें खिलाड़ी बैठकर पैडल का उपयोग करते हैं।
कैनोइंग : खिलाड़ी घुटनों के बल बैठकर एक तरफा पैडल का उपयोग करते हैं।

इनका क्या है कहना
राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हमारे पास बहुत ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो अलग-अलग क्षेत्र में मेडल जीते हैं। उम्मीद है कि राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतेंगे। -राजीव कुमार, कोच रोइंग, उत्तराखंड
टिहरी झील में होने वाली रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग (स्प्रिंट) प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। किस-किस राज्य के खिलाड़गी आएंगे इसकी फाइनल लिस्ट तीन-चार दिन में उपलब्ध हो पाएगी।
-कपूर सिंह, समन्वयक रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed