National Games: सीएम धामी ने लिया तैयारियों का जायजा, पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए की बड़ी घोषणा
देहरादून के महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में राष्टीय खेलों की तैयारी चल रही है। 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों का शुभारंभ करेंगे।
विस्तार
38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के जो खिलाड़ी पदक जीतेंगे, उन्हें प्रदेश सरकार पुरस्कार राशि के बराबर अतिरिक्त धनराशि भी देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेने के दौरान यह घोषणा की।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को भव्य बनाने के लिए जनभागीदारी भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण होगा। मुख्यमंत्री अधिकारियों को उद्घाटन समारोह के सजीव प्रसारण के लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर एलईडी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
प्रदेशभर में दीपोत्सव का आयोजन कराएं
समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को खिलाड़ियों और आगंतुकों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाने और स्वच्छता का विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पास राज्य में खेलों को बढ़ावा देने यह अच्छा अवसर है। इससे युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा और खेल अवस्थापना के विकास से राज्य में आगे भी अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकेगा। राज्य में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में जनभागीदारी भी सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने प्रदेशभर में दीपोत्सव और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करने को भी कहा।
#WATCH | Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami inspects the preparations in view of Prime Minister Narendra Modi's proposed program at the opening ceremony of the 38th National Games at the Maharana Pratap Stadium in Dehradun.
The opening ceremony of the National… pic.twitter.com/GY0D76LlR2 — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 25, 2025
#WATCH | Dehradun: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami says, "Before the 38th National Games, we have reviewed all the arrangements here and all the preparations have been completed and now we are waiting for this historic moment. People of the whole country are also waiting for… pic.twitter.com/62OmEtCXPY
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 25, 2025
खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों और आगंतुकों के लिए आवागमन, ठहरने, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। राज्य में राष्ट्रीय खेल का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर किया जा रहा है। उन्होंने पीएम मोदी के आगमन के दृष्टिगत पुलिस और प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।
लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए
मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह के चलते स्थानीय लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। पहले से ही रूट प्लान की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाए। कहा, पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।