फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Qazi nizamuddin raises questions over election process alleges irregularities in panchayat and student polls

उत्तराखंड राजनीति: कांग्रेस ने चुनाव पर उठाए सवाल, कहा-पंचायत से छात्रसंघ तक धांधली बर्दाश्त नहीं करेंगे

Thu, 01 Oct 2026 11:47 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 01 Oct 2026 11:47 AM IST
सार

कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने अलग-अलग चुनावों में सामने आई शिकायतों का हवाला देते हुए प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए। उन्होंने हरिद्वार के नाथूखेड़ी पंचायत चुनाव में मतगणना के दौरान परिणाम बदलने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए।

विज्ञापन
Qazi nizamuddin raises questions over election process alleges irregularities in panchayat and student polls
काजी निजामुद्दीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने चुनाव प्रक्रियाओं की निष्पक्षता, मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों और प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग को लेकर सरकार और निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, चुनाव प्रक्रिया में धांधली को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता में विधायक काजी निजामुद्दीन ने आरोप लगाया कि लोकसभा, विधानसभा चुनाव ही नहीं, पंचायत, सहकारिता व छात्र संघ चुनाव में भी धांधली की जा रही है। हरिद्वार जिले के नाथुन खेड़ी में सुशील कुमार ने पंचायत प्रधान का चुनाव लड़ा था और 22 मतों से जीत भी गए। लेकिन दूसरे पक्ष आपत्ति पर आठ बार मतों की गिनती कर सुशील को एक वोट से हराया गया।

विज्ञापन


वहीं, 2025 के निकाय चुनाव में नगर पालिका मंगलौर से चौथी बार चुनाव लड़ रहे चौधरी इस्लाम का नामांकन नजूल भूमि पर कब्जे की शिकायत के आधार पर रद्द किया गया। जबकि वे 2013 में नगर पालिका अध्यक्ष जीते थे। इसके अलावा सहकारिता चुनाव में परिसीमन की अधिसूचना जारी होने के बाद संशोधन कर 15 दिन में प्रक्रिया पूरी की गई, जो नियम विरूद्ध है। छात्र संघ चुनाव में डीएवी कॉलेज देहरादून में एनएसयूआई के विनीत भट्ट को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम में क्यों नहीं बजता शंख? भगवान विष्णु को है प्रिय; आतापी-बातापी से जुड़ी है ये कथा

उन्होंने कहा, एसआईआर प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर संदेह है। कांग्रेस पार्टी एक-एक व्यक्ति के मत के अधिकार की सुरक्षा करेगी। हम किसी के भी मत के अधिकार का उलंघन नहीं होने देंगे। इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुलेमान अंसारी, सोशल मीडिया चेयरमैन अभिनव थापर मौजूद रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed