फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand name files guinness world record in corruption.

भ्रष्टाचार में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज उत्तराखंड का नाम!

Wed, 24 Feb 2016 05:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 Feb 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand name files guinness world record in corruption.

उत्तराखंड सरकार का भ्रष्टाचारी रूप अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। उत्तराखंड सरकार का कथित फर्जी विदेशी कंपनियों के साथ 3300 करोड़ रुपये का करार हुआ था।

विज्ञापन


यह करार इन्नोवेटिव गवर्नमेंट कैटेगिरि में दर्ज नामित हुई हैं। यह प्रयास आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनूप नौटियाल द्वारा किया गया था।

आप नेता नौटियाल ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को पत्र लिखकर यह स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामले में उत्तराखंड लगातार ऊंचाई पर पहुंच रहा है। आज यह टॉप पर पहुंच चुका है।

विज्ञापन

क्या अब चुप्पी तोड़ेंगे मुख्यमंत्री

uttarakhand name files guinness world record in corruption.

आपदा घोटाला, शराब घोटाला, स्मार्ट सिटी घोटाला आदि घोटालों ने उत्तराखंड को शर्मसार करने का काम किया है।

यही कारण है कि गिनीज़ वर्ल्ड द्वारा कथित दो विदेशी कंपनियों के साथ हुए उत्तराखंड सरकार के करार को नवोनमेषी सरकारी भ्रष्टाचारी की श्रेणी में रखा गया है।

गिनीज़ से यह अपील इसलिए की गई चूंकि आप द्वारा पूर्व में मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र का उत्तर नहीं मिला। आप नेता ने कहा है कि इतना होने पर मुख्यमंत्री चुप्पी तोड़ेंगे और पूर्व में भेजे गए पत्रों का जवाब देंगे।

नौटियाल का कहना है कि आम आदमी पार्टी भाजपा की तरह मित्र विपक्ष की भूमिका नहीं निभाएगी। वह बड़ा संघर्ष चलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed