फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand MP Naresh Bansal raised issue of green bonus and floating population in Rajya Sabha

Uttarakhand: राज्यसभा में बोले सांसद नरेश बंसल, उठाया ग्रीन बोनस और फ्लोटिंग पॉपुलेशन का मुद्दा

Fri, 02 Aug 2024 10:22 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Aug 2024 10:22 PM IST
सार

सांसद बंसल ने कहा, उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों की भौगोलिक परिस्थिति देश के बाकी राज्यों से अलग है।

विज्ञापन
Uttarakhand MP Naresh Bansal raised issue of green bonus and floating population in Rajya Sabha
सांसद नरेश बंसल - फोटो : X@bjpnareshbansal

विस्तार

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने शुक्रवार को सदन में पर्यावरणीय सेवाओं के बदले उत्तराखंड को ग्रीन बोनस देने की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि उत्तराखंड में हर साल आठ करोड़ की आबादी अन्य राज्यों से आती है। उन्होंने आठ करोड़ आबादी के समानुपात में उत्तराखंड को वित्तीय सहायता और योजनाओं का लाभ देने की मांग की।

विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी समय-समय पर इन दोनों मुद्दों को केंद्र और नीति आयोग के समक्ष उठाते आ रहे हैं। बंसल ने कहा, उत्तराखंड समेत हिमालयी राज्यों की भौगोलिक परिस्थिति देश के बाकी राज्यों से अलग है। यहां प्राकृतिक सौंदर्य और संपदा है। पर्यावरण स्वच्छ है, लेकिन विषम परिस्थितियां भी हैं। हिमालयी राज्यों के सतत विकास के लिए स्वतंत्र नीति बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।
विज्ञापन


कहा, विषम भौगोलिक हालात से यहां विकास काफी प्रभावित होता है। योजनाओं को पूरा होने में समय लगता है। कई परियोजनाएं लंबे समय से लटकी हैं। पर्वतीय राज्यों की भौगोलिक और सामाजिक संरचना के अनुसार विकास की पृथक नीति बननी जरूरी है। कहा, पिछले एक दशक से ज्यादा से उत्तराखंड की देश को अपनी पर्यावरणीय सेवाओं के लिए केंद्र सरकार से विशेष पैकेज व ग्रीन बोनस की मांग करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में आपदा: अब तक 6,980 लोगों का रेस्क्यू, करीब 150 से नहीं हो पा रहा संपर्क, 1500 यात्री अभी भी फंसे

उत्तराखंड का वनाच्छादित क्षेत्र, ग्लेशियर, सदानीरा नदियां उत्तराखंड से ज्यादा लाभ देश के अन्य भागों को देती है। वैश्विक पर्यावरण पर भी इसका असर पड़ता है। एक आकलन के अनुसार उत्तराखंड हर वर्ष अपनी जैव विविधता के जरिए देश को 95 हजार 112 करोड़ रुपये की सेवाएं दे रहा है। इसकी भरपाई ग्रीन बोनस से होनी चाहिए।

कहा, राज्य की आबादी सवा करोड़ है, लेकिन पर्यटन, कई धार्मिक यात्राओं, पर्व त्योहार पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को जोड़ा जाए तो आठ करोड़ से भी ज्यादा हो जाती है। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से निवेदन किया कि राज्य की आबादी संपूर्ण आठ करोड़ से अधिक मानते हुए इसके अनुपात में आर्थिक सहायता और योजनाओं का लाभ दे। साथ ही विशेष औद्योगिक पैकेज भी बहाल हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed