फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Disaster 6,980 people rescued so far about 150 are not contactable 1500 People are still stranded

उत्तराखंड में आपदा: अब तक 6,980 लोगों का रेस्क्यू, करीब 150 से नहीं हो पा रहा संपर्क, 1500 यात्री अभी भी फंसे

Fri, 02 Aug 2024 09:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Aug 2024 09:58 PM IST
सार

Uttarakhand Disaster: 150 से अधिक लोगों के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि उनका अपने लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। ये सभी केदारनाथ गए थे। इनमें कई स्थानीय भी हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Disaster 6,980 people rescued so far about 150 are not contactable 1500 People are still stranded
यात्रियों का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि के बाद से रेस्क्यू जारी है। करीब 150 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब तक 6,980 लोगों का रेस्क्यू हो चुका है। शुक्रवार को 2980 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 599 को हेलिकॉप्टर से लाया गया है। जबकि 1500 से अधिक लोग अभी भी फंसे होने की सूचना है।

विज्ञापन


एसपी डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि इन लोगों को शनिवार को रेस्क्यू किया जाएगा। 150 से अधिक लोगों के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि उनका अपने लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। ये सभी केदारनाथ गए थे। इनमें कई स्थानीय भी हैं।
विज्ञापन


इन्हें शनिवार को निकाला जाएगा। एसपी का कहना है कि क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं होने से भी लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसलिए कितने लोग लापता हैं, सीधे तौर पर नहीं बताया जा सकता है, रेस्क्यू पूरा होने पर स्थिति साफ होगी। कई लोग शुक्रवार को घर पहुंच गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारघाटी में आपदा: बोल्डरों के बीच 18 घंटे जिंदगी और मौत की जंग...SDRF ने युवक को ऐसे दिया नया जीवन, तस्वीरें

पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

केदारनाथ पैदल मार्ग पर फंसे यात्रियों व स्थानीय लोगों का रेस्क्यू चल रहा है। इस दौरान पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। जिसकी मदद से लोग अपनों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी सुमन ने बताया कि केदारनाथ से लेकर पैदल मार्ग पर सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले दिन 4000 लोगों को पैदल मार्ग से रेस्क्यू किया गया था। वहीं, शुक्रवार को शाम पांच बजे तक हेलिकॉप्टर से 602 और पैदल मार्ग से 1,700 यात्रियों का रेस्क्यू किया जा चुका है।

बताया कि यात्रियों की मदद और परिजनों द्वारा संपर्क के लिए पुलिस स्तर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। लोग मोबाइल नंबर 7579257572, 01364-233387 और आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर यात्रियों के परिजन अपनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हर एक श्रद्धालु, आपदा पीड़ित की मदद के लिए प्रतिबद्ध: सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रदेश में राहत-बचाव अभियान जारी है, सभी विभाग अलर्ट पर हैं। मैं खुद भी लिनचोली और गुप्तकाशी गया था। अब तक 5,000 लोगों को बचाया गया है और 1000 लोग धाम पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि आपदा के समय साथ हैं। सभी संभव सहायता वहां से हो रही है। हेलिकॉप्टर भी भेजा गया है। गृहमंत्री भी लगातार संपर्क में हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी लगातार जानकारी ले रहे हैं। केंद्र सरकार आपदा के समय हमारे साथ हैं। हम हर एक श्रद्धालु, आपदा पीड़ित की सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

तीन लापता, एक की मौत

पीपलकोटी में बदरीनााथ हाईवे पर छिनका के पास पत्थरों की चपेट में आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवकों के अलकनंदा नदी में बहने की आशंका है। वहीं, हरिद्वार के सुल्तानपुर में 11 वर्षीय बच्चा गंगा में बह गया है। उधर, रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि से एक यात्री की मौत हुई है।

शामली के 15 युवक फंसे

केदार घाटी में शामली के चौसाना के 10, ऊन के चार और सिंभालका गांव के 11 युवक फंस गए। चौसाना के युवक सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, ऊन और सिंभालका के युवक अभी भी फंसे हुए हंै।

कल भी भारी बारिश संभव

शनिवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। खासकर उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed