फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Mount Trishul Avalanche: Bodies of four Navy officer recovered, search for two continuous

उत्तराखंड हिमस्खलन: माउंट त्रिशूल आरोहण के लिए गए नौसेना के चार अफसरों के शव मिले, दो की तलाश जारी

Sun, 03 Oct 2021 03:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 03 Oct 2021 03:43 PM IST
सार

Mount Trishul Avalanche: त्रिशूल पर्वत पर आरोहण के लिए नौसेना का दल 23 सितंबर को सुतोल गांव से आगे निकला था। विगत रविवार सुबह करीब पांच बजे दल के कुछ सदस्य हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गए थे। रविवार से लापता सदस्यों की तलाश के लिए अभियान चल रहा था।

विज्ञापन
Uttarakhand Mount Trishul Avalanche: Bodies of four Navy officer recovered, search for two continuous
अभियान दल के दो लोग अब भी लापता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माउंट त्रिशूल पर हिमस्खलन (बर्फीले तूफान) की चपेट में आने से लापता नौसेना के चार अधिकारियों के शव शनिवार की शाम मिल गए।

विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शव गृह में किया जाएगा पोस्टमार्टम
जिनके शव मिले हैं उनमें लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी और मास्टर चीफ पैट्टी ऑफिसर हरिओम शामिल हैं। डिप्टी सीएमओ एमएस खाती ने बताया कि नौसेना के चार जवानों के शवों का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शव गृह में किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद चारों जवानों के पार्थिव शरीर को वायुसेना के विशेष विमान से नौसेना हेड क्वार्टर के लिए रवाना कर दिया गया । वहां से उनके पार्थिक शरीर पैतृक आवास भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अभियान दल के दो लोग अब भी लापता बताए गए हैं। इनकी तलाश में अभियान रविवार को भी जारी रहा। यह दल माउंट त्रिशूल पर आरोहण के लिए गया था। लेकिन शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे माउंट त्रिशूल कैंप-3 में हिमस्खलन की चपेट में आ गया था।


उत्तराखंड: त्रिशूल पर्वत पर गए नौसेना के चार अफसरों के शव मिले, एवलांच की चपेट में आ गया था दल

हवाई सर्वे के दौरान मौके पर चार लोग पड़े हुए दिखाई दिए
इससे पूर्व शनिवार की दोपहर खोज के लिए गए दल को हवाई सर्वे के दौरान मौके पर चार लोग पड़े हुए दिखाई दिए। इन लोगों को निकालने के लिए टीम उतारी गई। निम के कर्नल अमित बिष्ट ने शुरुआती जानकारी दी थी कि रेस्क्यू अभियान में रविवार तक का समय लग सकता है। लेकिन देर शाम उन्होंने चार शवों के मिलने की पुष्टि कर दी। 

विगत रविवार को दल के कुछ सदस्य हिमस्खलन की चपेट में आए

बता दें कि त्रिशूल पर्वत पर आरोहण के लिए नौसेना का दल 23 सितंबर को सुतोल गांव से आगे निकला था। विगत शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे दल के कुछ सदस्य हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गए थे। तभी से लापता सदस्यों की तलाश के लिए अभियान चल रहा था।

इसी क्रम में शनिवार सुबह जोशीमठ के सैन्य हेलीपैड से थल सेना और वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने त्रिशूल पर्वत के लिए उड़ान भरी। वहीं पैदल मार्ग से भी सेना और एसडीआरएफ के जवान घटनास्थल की ओर रवाना हुए। निम और गुलमर्ग से बुलाई गई टीम भी तलाश अभियान में जुटी रही। 

पिथौरागढ़: चीन सीमा पर गश्त के लिए गए आईटीबीपी के जवान कुटी घाटी में फंसे
चीन सीमा पर गश्त करने गए भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 16 जवान खराब मौसम के कारण दुर्गम पहाड़ू में लगभग 24 घंटे फंसे रहे। भारतीय सेना की पंचशूल ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित निकाल लिया है। सूत्रों के अनुसार आईटीबीपी के जवान शुक्रवार को कुटी घाटी में गश्त पर गए थे।

इसी दौरान वहां बर्फबारी शुरू हो गई और 16 जवानों का यह दल वहां से निकल नहीं सका। शनिवार को सभी जवान बीओपी में सुरक्षित लौट आए। व्यास घाटी में चीन सीमा से लगा क्षेत्र बेहद दुर्गम है। कुटी व्यास घाटी का अंतिम गांव है। लगभग 14 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित इस क्षेत्र में आठ माह तक बर्फ रहती है। शीतकाल में 12 फुट तक हिमपात होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed