{"_id":"5dcd2a7b8ebc3e5aff51264f","slug":"uttarakhand-mother-and-daughter-died-due-to-angithi-gas-suffocation","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः अंगीठी की गैस से दम घुटने के कारण मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः अंगीठी की गैस से दम घुटने के कारण मां-बेटी की मौत
Thu, 14 Nov 2019 03:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 14 Nov 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा के धारकोट मठियाणा गांव में एक महिला और तीन माह की बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। बताया गया कि बुधवार की रात अंगीठी की गैस से दम घुटने के कारण मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
गांव में हनुमंत सिंह की पत्नी सुमन 24 वर्ष और तीन माह की बेटी व हनुंमत की मां घर में रहते थे। हनुमंत सिंह दिल्ली में नौकरी करता है। कल रात को सुमन ने अपने कमरे को गर्म रखने के लिए अंगीठी कमरे में रखी और सो गई।
विज्ञापन
सुबह देर से जब नहीं उठी तो सास ने दरवाजा खटखटाया। किसी का जवाब न मिलने पर उन्होंने लोगों को बुलाया दरवाजा खोला तो बिस्तर के अंदर मां-बेटी अचेत अवस्था में पड़ी थी। उनकी मृत्यु हो गई थी। घटना की पुलिस को खबर दी गई। एसआई सीमा चौहान व एसडीएम रुद्रप्रयाग मौके पर पहुंचे और शवों का पंचनामा किया।
विज्ञापन