फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Monsoon Update: Cloudburst in Uttarkashi After Extreme Rainfall, 3 Dead and Several Missing

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में बादल फटने से तीन की मौत, ध्वस्त घरों के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Mon, 19 Jul 2021 10:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Jul 2021 10:26 AM IST
सार

उत्तरकाशी में कल देर रात बादल फटने के बाद पैदा हुए हालात में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Update: Cloudburst in Uttarkashi After Extreme Rainfall, 3 Dead and Several Missing
उत्तरकाशी में देर रात उफान पर आया गदेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में बारिश के बाद पहाड़ों पर नदियां उफान पर आ गई हैं। इस बीच उत्तरकाशी में कल देर रात बादल फटने के बाद पैदा हुए हालात में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मांडो में 02 महिला व  01 बच्चे का शव बरामद किया गया है। शवों को जिला अस्पताल में लाया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बादल पटने की घटना के बाद से मांडो गांव में अब भी चार लोग लापता हैं। 

विज्ञापन

भारी बरसात के कारण अचानक भागीरथी नदी समेत गाड़-गदेरे उफान पर आ गए हैं। बादल फटने से गांव मांडो, निराकोट, पनवाड़ी और कंकराड़ी के आवासीय घरों में पानी घुस गया। साथ ही गदेरा उफान पर आने से तीन लोग मलबे में फंसकर घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीआरएफ व आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने गणेश बहादुर पुत्र काली बहादुर, रविन्द्र पुत्र गणेश बहादुर, रामबालक यादव पुत्र मकुर यादव को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों खतरे से बाहर हैं।  जानकारी के अनुसार, मांडो गांव में नौ मकानों में पानी घुस गया। जबकि दो मकान पूरी तरह से धवस्त हो गए हैं। कई जगहों पर वाहनों के बहने की भी सूचना है। 

म़तकों के नाम:
1- माधरी पत्नी देवानन्द, उम्र 42 वर्ष, ग्राम मांडो
2- रीतू पत्नी दीपक, उम्र 38 वर्ष, ग्राम मांडो
3- कुमारी ईशू पुत्री दीपक, उम्र 06 वर्ष, ग्राम मांडो

सीएम ने दिए रावत बचाव कार्य के निर्देश
घटना की सूचना मिलने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने डीएम को राहत और बचाव कार्य शीर्ष प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से मची तबाही, पूर्णागिरि-टनकपुर मार्ग बंद, 150 यात्री फंसे, तस्वीरें...

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी जैसे जिलों में अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रायवाला में सबसे अधिक 120 मिमी बारिश

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक ऋषिकेश जिले के रायवाला में सबसे अधिक 120 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, ऋषिकेश में 105.2 मिलीमीटर, मोहकमपुर में 80, यूकॉस्ट में 43, मसूरी में 70, सहसपुर में 43, नागथात क्षेत्र में 12.5 और कालसी में 2.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

ऋषिकेश में 337.89 मीटर पहुंचा गंगा का जलस्तर
केंद्रीय जल आयोग के केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष हिमालयन गंगा डिवीजन की ओर से दिए गए आंकड़े के मुताबिक राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गंगा का जलस्तर रविवार को 337.89 मीटर पहुंच गया। ऐसे में गंगा खतरे के निशान 340.50 मीटर से थोड़ा नीचे ही बह रही हैं। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के मुताबिक डाकपत्थर में यमुना नदी का जलस्तर 455.03 मीटर पर पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से सिर्फ 34 सेंटीमीटर कम है।



10 डिग्री गिरा पारा, गर्मी से मिली निजात
राजधानी दून में पिछले 48 घंटे से हो रही बारिश के चलते अधिकतम तापमान 10 डिग्री नीचे आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन पूर्व जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री के ऊपर था। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर तापमान गिरने के साथ ही लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed