फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand minister wife transfer.

CM की सिफारिश के बाद भी नहीं हुई मंत्रीजी की मनमानी

Thu, 18 Dec 2014 12:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Dec 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand minister wife transfer.

उत्तराखंड मुख्यमंत्री की सिफारिश के बावजूद शासन ने कृषि मंत्री की पत्नी और पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत को संयुक्त निदेशक कार्यालय पौड़ी से संबद्ध करने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव एमसी जोशी ने इसे नियम विरुद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि दीप्ति रावत को जिला पंचायत की बैठक में भाग लेना है तो वे छुट्टी ले सकती हैं। प्रकरण की फाइल अपर मुख्य सचिव को भेज दी गई है।
विज्ञापन


राजधानी के बल्लूपुर स्थित अशासकीय विद्यालय भवानी बालिका इंटर कालेज में सहायक अध्यापिका दीप्ति रावत ने जिला पंचायत की बैठक में भाग लेने के लिए पौड़ी में संबद्धता मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी तैयारी भी पूरी हो चुकी थी। बाकायदा मुख्यमंत्री ने शासन को आदेश जारी कर दिए थे। नियम को ताक पर रखकर हो रहे इस खेल का खुलासा अमर उजाला ने नौ दिसंबर के अंक में किया था।

मंत्री आ गए थे आमने-सामने

uttarakhand minister wife transfer.

मामला गरमाया तो शासन ने नियमावली टटोली और इसे नियम विरुद्ध बता दिया। शिक्षा सचिव एमसी जोशी ने कहा कि अशासकीय से अशासकीय विद्यालय में ही उनका तबादला हो सकता है। अशासकीय विद्यालय से शासकीय कार्यालय में संबद्ध किए जाने का कोई नियम नहीं है।

फाइल में यह भी सुझाव दिया गया है कि अशासकीय विद्यालय से अशासकीय विद्यालय में तबादले का कोई विकल्प तलाशा जा सकता है। वहीं जिला पंचायत की बैठक में शामिल होने के लिए छुट्टी ली जा सकती है।

प्रकरण सामने आने के बाद कृषि मंत्री हरक सिंह रावत और शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी आमने सामने आ गए थे। कृषि मंत्री का कहना था कि उनकी पत्नी का तबादला हो जाना चाहिए। वहीं शिक्षामंत्री मंत्री का कहना था कि नियम विरुद्ध कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed