{"_id":"58cf5d864f1c1be7431a1fdb","slug":"uttarakhand-minister-to-sit-in-assembly-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस में अपने कक्ष में बैठे उत्तराखंड सरकार के मंत्री व राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस में अपने कक्ष में बैठे उत्तराखंड सरकार के मंत्री व राज्यमंत्री
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 20 Mar 2017 02:38 PM IST
विज्ञापन
harak singh rawat
- फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार के मंत्री व राज्यमंत्री सोमवार से विधानसभा में बैठे। सभी मंत्रियों व राज्य मंत्रियों को विधानमंडल भवन में कक्ष का आवंटन कर दिया गया। मंत्रियों के मातहत स्टॉफ की तैनाती भी की गई है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में भी स्टॉफ की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
शनिवार को प्रदेश भाजपा सरकार में सात कैबिनेट व दो राज्य मंत्री बनाए गए। इन सभी मंत्रियों को अभी विभागों का आवंटन नहीं हुआ है। मगर शासन ने विधानसभा में उनके बैठने की व्यवस्था कर दी है। सोमवार को सभी मंत्री राजधानी देहरादून के आसपास सफाई अभियान में शामिल होने के बाद अपने कक्ष में बैठे।
विज्ञापन
सचिवालय प्रशासन विभाग ने मंत्रियों को स्टाफ भी उपलब्ध करा दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में भी स्टाफ की तैनाती की गई है। एसएडी ने वहां वरिष्ठ निजी सचिव केके मदान, प्रकाश चंद और हेम भट्ट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के कार्यालय में मोहन चंद्र जोशी और अरविंद पांडेय के कार्यालय में सोमपाल चौधरी को तैनात किया गया है। सूत्रों की मानें तो मंत्रियों व राज्य मंत्रियों की पसंद-नापसंद के चलते एसएडी द्वारा तैनात स्टाफ की सूची में बदलाव हो सकता है।