फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand minister portfolio dispute

विभागों को लेकर हरीश के खिलाफ फूटा असंतोष

Mon, 17 Feb 2014 12:24 AM IST
Updated Mon, 17 Feb 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand minister portfolio dispute

विभागों के बंटवारे न होने का मंत्रियों का असंतोष रविवार को एक बार फिर से तूल पकड़ गया। बिना विश्वास में लिए जैविक बोर्ड का अध्यक्ष पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ को बनाने के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह के आरोप ने इस मामले में आग में घी का काम किया।

विज्ञापन


पढ़ें, विभागों को लेकर बुरी तरह घिरे हरीश रावत
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और गढ़वाल सांसद सतपाल महाराज ने यह कहकर इस आग को और हवा दे दी कि मंत्रियों का असंतोष दूर किया जाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने साफ ही कह दिया कि मंत्रियों के असंतोष को दूर किया जाना चाहिए। गढ़वाल सांसद सतपाल महाराज ने भी कहा कि मंत्रियों को विभाग अब बांट दिए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

रविवार को इस बात के संकेत भी मिले कि विभागों के बंटवारे की अभी तक दबी जुबान में मांग कर रहे मंत्रियों के सुर जल्द ही हरक के सुर से मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत जरूर सारी गलती अपने खाते में दर्ज कर इस असंतोष को थामने की कोशिश करते दिखाई दिए।

एक ही दिन में भूल गए एकजुटता का पाठ

uttarakhand minister portfolio dispute

शनिवार को कांग्रेस की विस्तारित प्रदेश कमेटी की बैठक में एकजुटता का पढ़ा गया पाठ रविवार की शाम होते-होते धाराशायी हो गया। पहला बुलबुला कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की नाराजगी के रूप में फूटा।

पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

शनिवार को ही पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने बीज प्रमाणीकरण और जैविक परिषद के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था। बहुगुणा कैबिनेट में हरक सिंह कृषि मंत्री थे और उनके पास ये दोनों ही निगम थे।

पढ़ें, विभागों को लेकर बुरी तरह घिरे हरीश रावत

हरीश रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद हरक सिंह ने दोबारा मंत्री पद की शपथ ली पर विभाग उन्हे अभी मिले नही है। इतना जरूर रहा कि सत्र में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सदन की कार्यवाही क संचालन के लिए मंत्रियों के पास पुराने विभाग बने रहेंगे। लिहाजा मंत्री विभागों के मंत्री न होते हुए भी विभागों को अपने पास मान रहे हैं।

पढ़ें, वैलेंटाइन-डे पर बारिश ने धोए प्रेमियों के अरमान

ऐसे में जैविक बोर्ड का अध्यक्ष बेहड़ को बनाए जाने से हरक सिंह खासे नाराज हो गए।

'हरीश कहते तो, निगम क्या, मंत्री पद भी छोड़ देता'

uttarakhand minister portfolio dispute

शनिवार को तो सिर्फ चर्चा ही थी, रविवार को कांग्रेस सरकार के कद्दावर मंत्री हरक सिंह की नाराजगी खुलकर सामने आ गई। दो दिन पहले ही हरक सिंह कैबिनेट की बैठक में अपने साथी मंत्री से उलझ पड़े थे। इसकी अनुगूंज शनिवार को प्रदेश कांग्रेस विस्तारित कमेटी की बैठक में भी सुनाई दी।

रावत की नाराजगी की वजह इस बार पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ को जैविक बोर्ड का अध्यक्ष पद दिया जाना रहा। बेहड़ को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया।

हरक ने कहा
बेहड़ तो मेरे मित्र हैं। सवाल इस बात का नही है कि जैविक बोर्ड का उन्हें अध्यक्ष बना दिया गया। सवाल इस बात का है कि जैविक बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर कैसे दी गई।  कम से कम मुझे तो विश्वास में लेना चाहिए था। जैविक बोर्ड का अध्यक्ष तो मै हूं। मुख्यमंत्री मुझसे कहते तो बोर्ड अध्यक्ष पद क्या में मै मंत्री पद से इस्तीफा देने में एक क्षण की देर नहीं करता।
-हरक सिंह, कैबिनेट मंत्री

हरक से माफी मांगने को तैयार हरीश

uttarakhand minister portfolio dispute

मुख्यमंत्री हरीश रावत इस सारे मामले को अपनी गलती मानकर बचाव की मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं। रावत ने एक कार्यक्रम में कहा कि यह सारी गलती उनके खाते में दर्ज की जाए।

पढ़ें, विभागों को लेकर बुरी तरह घिरे हरीश रावत

रावत के इस बयान के बाद भी विभागों के बंटवारे का सवाल अपनी जगह कायम हैं। कुछ समय पहले हरीश रावत ने खुद ही कहा था कि 11 फरवरी तक मंत्रियों को विभाग बंट जाएंगे।

हरीश बोले
हर गलती को मेरे खाते में दर्ज किया जाए। इस समय कांग्रेस के सामने चुनौती यह है कि मिलजुलकर किस तरह से आगे बढ़ें। कुछ गलत हुआ है तो हरक सिंह से मैं क्षमा याचना कर लूंगा। इस मामले में हरक सिंह से बात करके नाराजगी के कारण को दूर किया जाएगा।
-हरीश रावत, मुख्यमंत्री

सदन में भी गूंज सकता है विभागों का मुद्दा

uttarakhand minister portfolio dispute

पिछले कई दिनों से मंत्रियों के विभागों को लेकर विपक्ष सदन में भी सत्ता पक्ष पर हमलावर रहा है। सोमवार को फिर सत्र है और विभागवार अनुदान मांगे पारित कराने में जुटी कांग्रेस को फिर विपक्ष के सवालों का जवाब देना पड़ सकता है।

पढ़ें, वैलेंटाइन-डे पर बारिश ने धोए प्रेमियों के अरमान

विपक्ष नेता सदन पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाकर एक बार पहले भी सदन से बहिर्गमन कर चुका है।

विपक्ष का आरोप यह है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सदन में पहले तो यह कहा कि मंत्रियों के विभागों को लेकर राज्यपाल से कोई सलाह मशविरा नहीं किया गया है। बाद में सदन में राज्यपाल का जो पत्र बांटा गया उसमें कहा गया कि राज्यपाल की सलाह पर मंत्रियों के विभाग मुख्यमंत्री के पास रहेंगे।

पढ़ें, बदरीनाथ रावल के खिलाफ डटी है पीड़िता

विपक्ष का कहना था कि मंत्रियों को विभाग न देना इस बात की ओर भी इशारा कर रहा है कि सरकार में पोर्टफोलियो को लेकर खींचतान है। हालांकि इस पर पीठ की ओर से फैसला सुनाया जा चुका है पर हरक की नाराजगी के सामने आने के बाद विपक्ष इस मुद्दे को सदन में भुनाने की कोशिश कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed