फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand minister corona positive case : minister satpal maharaj allegations on opposition

सतपाल महाराज प्रकरण: मेरी छवि को धूमिल करना चाहता है विपक्ष - कैबिनेट मंत्री महाराज

Thu, 04 Jun 2020 08:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 04 Jun 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand  minister corona positive case : minister satpal maharaj allegations on opposition
सतपाल महाराज - फोटो : file photo

विपक्षी पार्टी के लोग दुष्प्रचार कर मेरी छवि धूमिल करना चाहते हैं। कुछ लोग मेरे परिवार की झूठी ट्रेवल हिस्ट्री की अफवाह सोशल मीडिया के जरिए फैला रहे हैं।

विज्ञापन


सतपाल महाराज प्रकरण: परिवार को डिस्चार्ज करने में नियम आए आड़े, बेटे ने नहीं माना होम क्वारंटीन
विज्ञापन


मैं और मेरे परिवार का कोई भी सदस्य पिछले तीन माह से विदेश यात्रा पर नहीं गया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के हवाले से उनके प्रतिनिधि पंकज भट्ट ने पत्रकारों से यह बातें कही। जीएमवीएन के पूर्व निदेशक पंकज ने बताया कि कैबिनेट मंत्री महाराज ने इस बात को भी सरासर निराधार बताया है कि उनके बेटे और बहू 21 मई को दुबई से वंदे भारत फ्लाइट से दिल्ली आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अनुसार पिछले तीन माह से वह और परिवार विदेश यात्रा पर नहीं गए हैं। वे फरवरी से देहरादून स्थित आवास पर ही रह रहे हैं। छह मई को कैबिनेट मंत्री महाराज, उनकी पत्नी अमृता रावत, उनके पुत्र और पुत्रवधू रुद्रप्रयाग व चौबट्टाखाल में राहत सामग्री बांटने गए थे। वहां पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं का भी संज्ञान लिया गया।

सबके मोबाइल में है आरोग्य सेतु एप

विपक्ष अफवाह फैला रहा है कि 21 मई को उनका बड़ा बेटा और बहू दुबई से आए हैं और वे (महाराज) उन्हें लेने दिल्ली गए थे, जबकि 21 मई को वह कैबिनेट की बैठक और 22 मई को देवस्थानम बोर्ड की बैठक में देहरादून में शामिल हुए थे।

पंकज भट्ट के अनुसार 24 मई को महाराज के पूरे परिवार का सीएमओ देहरादून की ओर से कोविड-19 टेस्ट कराया गया था। इसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। उसके उपरांत ही वह 29 मई को कैबिनेट की मीटिंग में गए थे।


कैबिनेट मंत्री की बातों को साझा करते हुए पंकज भट्ट ने बताया कि विपक्ष सवाल कर रहा है कि सतपाल महाराज के मोबाइल में क्या आरोग्य सेतु एप नहीं था। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री सहित सभी पारिवारिक सदस्यों और
स्टाफ के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप है। मगर, कोरोना किसी को भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed