उत्तराखंड: मदरसा शिक्षा बोर्ड का परिणाम घोषित, 90.20 परीक्षार्थी पास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद अरबी फारसी का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस साल 90.20 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। पिछले साल 79.52 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए थे। मौलवी की परीक्षा में मौलाना अबुल कलाम आजाद, बड़ा भारुवाला देहरादून की छात्रा साहिबा ने 70 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, जबकि मुंशी की परीक्षा में मदरसा जामिया अरबिया सुन्नत बदरूल उलूम, जसपुर के इजहार अहमद 71.10 फीसदी अंक के साथ टॉपर बनें। शुक्रवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने परीक्षा परिणाम की घोषणा की।
विधानसभा में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षा में कुल 5518 परीक्षार्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से परीक्षण के उपरांत 17 आवेदन निरस्त किए गए। यह परीक्षा 12 केंद्रों में नौ अप्रैल से 17 अप्रैल तक इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की देखरेख में हुई थी। उन्होंने बताया कि पहले परीक्षाएं मदरसों में संपन्न होती थी। लेकिन पहली बार परीक्षा बोर्ड कार्यालय में कराई गईं थी। राजकीय इंटर कालेज रुड़की में मूल्यांकन कराया गया।
मौलवी
टॉपर मदरसा प्रतिशत
साहिबा बड़ा भारुवाला, देहरादून 70.00
मौ. इकराम गौसिया खटीमा 69.50
हकीमुल्ला पुहाना, हरिद्वार 68.83
मुंशी
टॉपर मदरसा प्रतिशत
इजहार अहमद बदरुल उलूम जसपुर 71.10
समीर बड़ा भारुवाला, देहरादून 69.60
कु. परवीन बदरूल उलूम, जसपुर 67.70
परीक्षा वार परिणाम का ब्यौरा
परीक्षा समकक्ष प्रतिशत
मुंशी हाईस्कूल 81.74
मौलवी हाईस्कूल 81.34
आलिम(अरबी/फारसी) इंटर 92.30
कामिल स्नातक 96.71
फाजिल परास्नातक 98.94
परीक्षा परिणाम वर्ष वार
वर्ष प्रतिशत
2013 57.25
2014 74.07
2015 91.04
2016 83.10
2017 79.52
2018 90.20
.........................