{"_id":"65f84b7410321f61b70e9748","slug":"uttarakhand-lok-sabha-elections-2024-till-now-election-campaign-material-removed-from-40-thousand-properties-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024: अब तक 40 हजार संपत्तियों से चुनाव प्रचार सामग्री हटाई, चेकिंग अभियान तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024: अब तक 40 हजार संपत्तियों से चुनाव प्रचार सामग्री हटाई, चेकिंग अभियान तेज
Mon, 18 Mar 2024 10:40 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:40 PM IST
सार
Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024: प्रदेशभर में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कार्रवाई की जा रही है। राजनीतिक दलों के साथ राज्य स्तर व जिला स्तर पर बैठक हो चुकी हैं।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार सामग्री हटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने के बाद 40 हजार से अधिक सरकारी और निजी संपत्तियों से चुनाव प्रचार सामग्री हटा दी गई है। वहीं, प्रदेशभर में नकदी, शराब व अन्य के प्रचलन पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को प्रेस वार्ता में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने बताया, प्रदेशभर में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कार्रवाई की जा रही है। राजनीतिक दलों के साथ राज्य स्तर व जिला स्तर पर बैठक हो चुकी हैं। उन्हें आचार संहिता के सभी नियम-कानून बता दिए गए हैं। 17 मार्च तक प्रदेशभर में 40 हजार संपत्तियों से चुनाव प्रचार सामग्री हटाई गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024: हरिद्वार लोकसभा में लहरों से बदले जनप्रतिनिधि...तटों से तटस्थ रहे तमाम मुद्दे
विज्ञापन
इसमें हरिद्वार में 3.78 करोड़, नैनीताल में 35 लाख, ऊधमसिंह नगर में 2.33 करोड़, पिथौरागढ़ में 15 हजार, बागेश्वर में 1.8 लाख, चंपावत में 2.6 लाख, चमोली में 1.7 लाख, उत्तरकाशी में 26 लाख, देहरादून में 30 लाख रुपये से ऊपर कैश या अन्य सामग्री सीज की गई है।