फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown: people spent less money on vegetable

Uttarakhand Lockdown: लॉकडाउन के चलते फल सब्जियों पर कम पैसा खर्च कर रहे लोग, तीन चौथाई रह गई बिक्री

Thu, 02 Apr 2020 04:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 02 Apr 2020 04:06 PM IST
सार

  • तीन चौथाई रह गई निरंजनपुर मंडी में फल सब्जियों की बिक्री
  • लॉक डाउन के चलते फल सब्जियों पर कम पैसा खर्च कर रहे लोग
  • मंडी से सीधी खरीद पर रोक के चलते भी आई कमी

विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown: people spent less money on vegetable
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लॉकडाउन के चलते निरंजनपुर मंडी में फल सब्जियों की डिमांड में खासी गिरावट आई है। सामान्य दिनों की तुलना में आजकल लगभग तीन चौथाई फल सब्जियां ही बिक रही हैं। आढ़तियों को अगले कुछ दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


आढ़तियों के अनुसार इन दिनों लोग फल सब्जियों पर कम पैसा खर्च कर रहे हैं। जिन घरों में पहले दो सब्जियां बनती थी, उनमें से ज्यादातर जगह लॉकडाउन के बाद एक ही सब्जी बन रही है। वहीं, कई लोग इन दिनों सब्जियों के बजाय दाल बनाना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे एक तरफ जहां उन्हें रोजाना सब्जी खरीदने के लिए बाजार नहीं जाना पड़ रहा, वहीं दूसरी ओर पैसे की भी बचत हो रही है। लॉकडाउन लंबा चलने की आशंका के चलते लोग कम से कम पैसा खर्चा कर रहे हैं। दूसरी ओर इन दिनों बाजार भी बंद है, जिसके कारण फल सब्जियों की कई दुकानें भी बंद है। इनमें से अधिकांश दुकानें गली मोहल्लों में भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की एंट्री पर रोक

निरंजनपुर मंडी में आम लोगों और फुटकर खरीदारों की बिक्री पर रोक लगाई गई है। इसके चलते भी मंडी से फल सब्जियों की बिक्री कम हो रही है। सामान्य दिनों में कई कुंतल फल सब्जियां रिटेल खरीदने वाले ले जाते हैं। लेकिन इन दिनों केवल थोक व्यापारियों को ही मंडी में प्रवेश दिया जा रहा है।

बाजार में भी डिमांड कम

मंडी में फल सब्जियों की बिक्री कम होने के पीछे बाजार में डिमांड कम होने का तर्क दिया जा रहा है। मंडी सचिव विजय थपलियाल के अनुसार इन दिनों ज्यादातर फैक्ट्रियां, उद्योग, काम धंधे, विकास परियोजनाएं, निर्माण कार्य बंद हैं। जिसके चलते इन कामों से जुड़े बहुत सारे लोग अपने घरों को लौट गए हैं। इससे फुटकर में डिमांड कम हुई है।

मंडी में फल सब्जियों की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में थोड़ा कम हुई है। लेकिन इसके पीछे बहुत सारे कारण हैं। आलू, प्याज, टमाटर की बिक्री में भी कमी आई है। लोगों को आशंका है कि लॉकडाउन और लंबा चल सकता है। इसलिए बहुत से लोग फल सब्जियों का पैसा बचा रहे हैं।
राजेश शर्मा, अध्यक्ष, निरंजनपुर मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed