Uttarakhand Lockdown : ग्राम्य विकास के हॉस्टलों में बनाए क्वारंटीन वार्ड, चार कांस्टेबल की निगरानी में 36 संदिग्ध लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम्य विकास विभाग के तीन छात्रावास में बाहरी जिलों व अन्य राज्यों से आने वाले 36 संदिग्ध लोग भर्ती हैं। अमर उजाला ने छात्रावास में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड का जायजा लिया तो 36 संदिग्धों को चार कांस्टेबल की निगरानी में अलग-अलग कमरों में बंद करके भर्ती किया है।
भर्ती हुए संदिग्धों ने कहा कि डॉक्टर नियमित रूप से उनका इंफ्रारेड थर्मामीटर से जांच कर रहे हैं। इसके साथ ही संदिग्धों को कमरे से बाहर निकलने में या परिजनों से बात करने की अनुमति नहीं दी गई है। संदिग्धों को प्रतिदिन समय अनुसान सुबह आठ बजे चाय और नास्ता, एक बजे खाना, चार बजे चाय और रात आठ बजे खाना दिया जा रहा है।
क्वारंटीन वार्ड में भर्ती संदिग्धों से बातचीत
12 लोगों के साथ आगरा से आए थे, सभी को क्वारंटीन कर रखा है। फोन न होने पर परिवार से बातचीत भी नहीं हो पा रही है। परिवार से मिलने की इच्छा में छोटे से कमरे में चल फिरकर ही दिन-रात गुजारे जा रहे हैं।
- बब्बन कुमार, गूलरभोज
गाजियाबाद से ड्राइविंग करके इंदिरा चौक में पहुंचा ही था कि पुलिस वालों ने यहां लाकर रख दिया। चिकित्सकों की ओर से नियमित जांच की जा रही है। 14 दिन कटने के इंतजार कर रहे हैं।
-प्रकाश सिंह, अल्मोड़ा