{"_id":"5ea1323e5c9e9d6956019170","slug":"uttarakhand-lockdown-latest-news-private-school-could-not-increase-fee-this-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Lockdown : इस सत्र में प्राइवेट स्कूलों में नहीं बढ़ेगी फीस, बच्चों को मिलेंगी ये रियायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Lockdown : इस सत्र में प्राइवेट स्कूलों में नहीं बढ़ेगी फीस, बच्चों को मिलेंगी ये रियायतें
Thu, 23 Apr 2020 03:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 23 Apr 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : www.pexels.com
लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के प्राइवेट स्कूल शिक्षकों व स्कूल के अन्य स्टाफ को नियमित रूप से वेतन देंगे। पूरे सत्र में फीस में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं होगी। फीस जमा करवाने के लिए अभिभावकों पर दबाव भी नहीं बनाया जाएगा और फीस जमा न होने पर किसी बच्चे का नाम नहीं काटा जाएगा। यह आदेश भी शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने जारी किए हैं।
विज्ञापन
अब राज्य में जरूरी वस्तुओं की दुकानों के साथ ही किताबों की दुकानें भी खुल रही हैं। बुधवार को शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से आदेश जारी किया गया था। वहीं अभिभावकों को पुस्तक विक्रेताओं के नाम, पते और टेलीफाने नंबर देने की बात कही गई। देहरादून और डोईवाला में किताबों की होम डिलीवरी की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
दूरदर्शन के माध्यम से भी छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जाएगा
लॉकडाउन की वजह से स्कूल बंद होने के कारण पहले ही स्कूल बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा दे रहे हैं। वहीं अब दूरदर्शन के माध्यम से भी छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जाएगा।
दूरदर्शन देहरादून द्वारा दिनांक 24 अप्रैल 2020 से प्रात 10:00 बजे से 11:30 बजे तक कक्षा नौ, 10 एवं 12 के तीन विषयों के व्याख्यान से संबंधित तीन एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए सचिव विद्यालय शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रदेश स्तर पर समस्त शिक्षण संस्थान अग्रिम आदेश तक बंद है। जिस वजह से छात्र छात्राओं का पठन-पाठन अत्यधिक प्रभावित हो रहा है।