फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   uttarakhand lockdown latest news :nepal citizen stuck in india can go their country

Uttarakhand Lockdown : लॉकडाउन में फंसे नेपालियों के घर वापसी की जगी आस

Sat, 25 Apr 2020 10:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Apr 2020 10:17 PM IST
सार

  • चंपावत जिले से हो सकती है घर वापसी की शुरुआत
  • नेपाल ने सहमति जताई, भारत सरकार की अनुमति का इंतजार

विज्ञापन
uttarakhand lockdown latest news :nepal citizen stuck in india can go their country
नेपाल सीमा - फोटो : File Photo

विस्तार

लॉकडाउन के चलते राहत शिविरों में रह रहे नेपालियों की घर वापसी की उम्मीद जगी है। नेपाल के अधिकारियों ने अपने लोगों की वापसी के लिए सकारात्मक रुख दिखाया है। माना जा रहा है कि रविवार को चंपावत जिले में राहत शिविरों में ठहरे करीब 200 नेपालियों की वतन वापसी हो सकती है। इन लोगों की सूची पूर्व में ही नेपाल के कंचनपुर प्रशासन को सौंपी जा चुकी है।

विज्ञापन


कुमाऊं कमिश्नर के साथ नेपाल के अधिकारियों की हुई बार्डर मीटिंग में लॉकडाउन में फंसे नेपालियों को लेकर भी चर्चा हो चुकी है। बृहस्पतिवार को नेपाल के कंचनपुर जिले के सीडीओ नूरहरि खतिपड़ा ने टनकपुर पहुंचकर राहत शिविर में ठहरे नेपालियों के बारे में जानकारी भी ली थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब 200 लोगों की सूची भी उन्हें सौंपी।
विज्ञापन


यूएसनगर में क्वारंटीन सेंटर और राहत शिविर में कुल 167 नेपाली मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार नेपाल सरकार ने सूची में शामिल लोगों को लेने पर सहमति जता दी है। इसको लेकर भारत सरकार की अनुमति का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, प्रभारी कुमाऊं कमिश्नर डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि नेपालियों को वापस भेजने को लेकर वहां के अधिकारियों से वार्ता चल रही है। इन लोगों को भेजा जाएगा या नहीं, इसको लेकर फैसला नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed