फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown : kashipur police sealed two up border

Lockdown: काशीपुर पुलिस ने यूपी से जुड़ी दोनों सीमाओं को किया सील, दूध और सब्जी विक्रेताओं की भी नो एंट्री

Sat, 04 Apr 2020 09:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 04 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown : kashipur police sealed two up border
उत्तराखंड में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

काशीपुर पुलिस ने यूपी से जुड़ी दोनों सीमाओं को सील कर दिया है। ठाकुरद्वारा से काशीपुर आने वाले ओर काशीपुर से ठाकुरद्वारा जाने वाले लोगों को बॉर्डर पर रोका वापस भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


इस दौरान  बैंक जाने वाले लोगों को भी वापस कर दिया गया। बॉर्डर से आवश्यक सामग्री ले जाने वाले ड्राइवरों की बॉर्डर पर जांच की जा रही है।

यूपी से ड्यूटी करने आने वाले होमगार्ड को भी पुलिस वापस कर रही है। एसपी राजेश भट्ट ने बताया कि काशीपुर से लगने वाली यूपी की सूर्या चौकी और पेगा चौकी को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यूपी और उत्तराखंड से आने वाले वाहनों को वापस किया जा रहा है।

विज्ञापन

बॉर्डर पर सख्ती, अब दूध और सब्जी विक्रेताओं की भी नो एंट्री

ऊधमसिंह नगर जिले में जमातियों की बढ़ती संख्या के बाद रामपुर बॉर्डर पर सख्ती बड़ा दी गई है। एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने दो टूक कहा है कि अब जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे मरीज के अलावा किसी को न आने दिया जाए। उन्होंने बॉर्डर पर दूध और सब्जी विक्रेताओं की एंट्री पर भी रोक लगा दी है। 

शनिवार को एसपी सिटी ने रामपुर बॉर्डर पर जाकर पुलिस कर्मियों से वार्ता कर कहा कि जमातियों की बढ़ती संख्या अब चिंता का विषय बन गया है। लोगों की आवाजाही रोकने के लिए सख्ती करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने संदिग्ध लोगों की सूचना तत्काल देने और सड़क पास वाले लोगों को भी एंट्री देने से पहले अधिकारियों से वेरीफाई करने को कहा। कहा सब्जी और दूध विक्रेताओं को बॉडर से नहीं आने दिया जाए।

पंतनगर के 06 मेस कर्मी रुद्रपुर में क्वारंटीन

पंतनगर विवि परिसर के मंदाकिनी भवन में बुधवार को क्वारंटीन किए गए 78 लोगों के खाने पीने की व्यवस्था कर रहे 06 मेस कर्मियों को रुद्रपुर के सिडकुल स्थित जिंजर होटल में क्वारंटीन किया गया है।

जिला प्रशासन ने इन कर्मियों के कई दिनों से क्वारंटीन संदिग्धों के संपर्क में होने से संक्रमण की संभावनाओं के चलते एहतियातन यह कदम उठाया है।

जल्द ही परिसर के अन्य छात्रावासों में क्वारंटीन किए गए संदिग्धों के खानपान की व्यवस्था कर रहे कर्मियों सहित सफाई व्यवस्था में लगे कर्मियों को भी क्वारंटीन किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed