फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand lockdown: Corona Suspected Youth Reached Nainital from Hotspot haldwani Banbhoolpura Area

Lockdown Uttarakhand: बनभूलपुरा क्षेत्र सील होने के बाद भी नैनीताल पहुंच गया कोरोना संदिग्ध युवक, मचा हड़कंप

Sun, 12 Apr 2020 08:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Apr 2020 08:58 PM IST
सार

  • हल्द्वानी के बनभूलपुरा से सीलबंदी के बाद भी पहुंच गया नैनीताल
  • कोरोना के लक्षण नजर आने पर संदिग्ध को एसटीएच हल्द्वानी भेजा

विज्ञापन
Uttarakhand lockdown: Corona Suspected Youth Reached Nainital from Hotspot haldwani Banbhoolpura Area
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नैनीताल में हल्द्वानी के बनभूलपुरा से सील बंदी के बावजूद एक युवक शनिवार देर रात नैनीताल आ गया। नैनीताल में जांच के दौरान युवक में कोरोना के लक्षण नजर आने पर उसे फौरन सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। लोगों ने इस बात पर नाराजगी जताते हुए डीएम से शिकायत की है और सवाल भी उठाया कि सीलबंदी के बावजूद युवक हल्द्वानी से नैनीताल कैसे पहुंच गया।

विज्ञापन


इसके अलावा सीएम के फेसबुक एकाउंट पर भी मामले की जानकारी दी गई है। नगर के बीडी पांडे अस्पताल के डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि 18 वर्षीय युवक अपने पिता और दूसरी मां के साथ कुछ समय से बनभूलपुरा हल्द्वानी में रह रहा था। यह मूलरूप से नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र का निवासी है। पिता के साथ विवाद होने पर उसने नैनीताल में अपनी मां को फोन किया।
विज्ञापन


युवक ने पुलिस को बताया कि वह पैदल ही हल्द्वानी से नैनीताल जंगलों से होते हुए पहुंचा है जबकि उसके पिता के अनुसार वह बाइक से पहले भवाली फिर वहां से पैदल ही
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल गया। नैनीताल में मां ने दरवाजा नहीं खोला और खिड़की से ही बात कर बेटे को अस्पताल जाने को कहा। इसके बाद रात 11 बजे तल्लीताल बस स्टेशन पर युवक को पुलिस ने पकड़ लिया और उसे क्वारंटीन वाहन में बीडी पांडे अस्पताल भेज दिया। डॉ. दुग्ताल ने बताया कि युवक में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले।  युवक ने यह भी बताया कि वह जमातियों के संपर्क में आया था। युवक को कोरोना जांच और इलाज के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेज दिया गया।

तीन पुलिस कर्मियों ने खुद को किया क्वारंटीन

रविवार को संदिग्ध के परिवार के चार सदस्यों को पुलिस जांच के लिए बीडी पांडे अस्पताल ले गई, जहां से चारों को एहतियातन सूखाताल टीआरसी में क्वारंटीन कर दिया गया। साथ ही रात में युवक के संपर्क में आए तीन पुलिसकर्मियों ने भी रिपोर्ट के आने तक स्वयं को होम क्वारंटीन कर लिया।

पुलिस और पालिका कर्मियों ने रास्तों को किया सैनिटाइज
शनिवार देर रात कोरोना संदिग्ध युवक के नैनीताल पहुंचने के बाद पुलिस और पालिका कर्मियों ने उन सभी मार्गों व क्षेत्रों को सैनिटाइज किया, जहां जहां से युवक के गुजरने की संभावना थी। गांधी चौक से लेकर तल्लीताल बाजार, थाना समेत अन्य क्षेत्रों को दो बार सैनिटाइज किया जा चुका है।

लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के निर्देश
युवक के रात में नैनीताल पहुंचने की जानकारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने रविवार को पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। चेक पोस्टों से गुजरने वाले या विभिन्न मार्गों में चलने वाले लोगों पर विशेष ध्यान देने, बेवजह चल रहे वाहन चालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही रात में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने को भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed