{"_id":"d9cf6ae7dedffba8be78089be566c95d","slug":"uttarakhand-local-artist-work-with-ashutosh-gowariker","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी कलाकार बताएंगे पहाड़ का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी कलाकार बताएंगे पहाड़ का दर्द
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 20 Feb 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वेदस और लगान जैसी फिल्में बनाने वाले प्रख्यात निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के टीवी शो एवरेस्ट में उत्तराखंड के 35 स्थानीय कलाकार भी अपने अभिनय की छाप छोड़ेंगे।
विज्ञापन
25 कलाकार दून से, दस उत्तरकाशी से
शो में अलग-अलग भूमिकाओं के जरिये ये पहाड़ी कलाकार पहाड़ पर बीते साल बरसी आपदा का दर्द बयां करेंगे। इन 35 में से 25 कलाकार दून से, जबकि दस उत्तरकाशी से हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, आम आदमी के हक से मंत्रीजी के पति व बेटे की जेब हरी
विज्ञापन
दून के थियेटर कलाकार आदेश नारायण ने बताया कि वह इस शो में ड्राइवर की भूमिका में नजर आएंगे। आदेश ने बताया कि एक सप्ताह की शूटिंग वह कर चुके हैं। शो के नायक को वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अपनी टैक्सी में उत्तरकाशी तक ले जाएंगे।
इस दौरान वह हीरो को प्रदेश में आई आपदा और इससे हुए नुकसान के बारे में रास्ते भर बताते चलेंगे। डीएल चौक निवासी उर्मिला कंडवाल को भी शो में समीना की भूमिका मिली है। उनकी शूटिंग पूरी हो गई है।
सामने आएगा आपदा का दर्द
वह हीरोइन के साथ दून से उत्तरकाशी का सफर करती नजर आएंगी। वहीं, लापतागंज और सीआईडी में अभिनय कर चुके दून के मुकेश शर्मा शो में सुआखोली के पास एक चाय की दुकान पर बैठे नजर आएंगे।
पढ़ें, जल्दी करें, एम्स को चाहिए 672 डॉक्टर
मुकेश के साथ दो बच्चे भी दिखाए जाएंगे, जिन्हें देख हीरोइन अपने पिता की यादों में खो जाएगी। तीनों कलाकारों ने बताया कि शो के जरिये न सिर्फ आपदा का दर्द सामने आएगा।
बल्कि दुनियाभर को यह संदेश भी मिलेगा कि अब उत्तराखंड में सब सुरक्षित है। पर्यटक यहां बिना किसी चिंता के आ सकते हैं। शो का नायक भी यही संदेश देता है।
यशराज फिल्म में अभिषेक
ऋषिकेश में इन दिनों यशराज बैनर की फिल्म ‘दम लगाके एक्शन’ की शूटिंग चल रही है। आयुष्मान खुराना के लीड रोल वाली फिल्म में दून के थियेटर कलाकार अभिषेक मैंदोला भी नजर आएंगे।
पढ़ें, हाइब्रिड बीज से गेहूं की जगह उग आई 'खतरनाक' घास
अभिषेक ने बताया कि फिल्म की करीब पचास फीसदी शूटिंग ऋषिकेश और देहरादून में होनी है। इसमें वह अनाउंसर की भूमिका में दिखेंगे। उनका पांच दिन का शूट फरवरी, मार्च और अप्रैल में है।
अभिषेक ने बताया कि उन्होंने बनारस में एक नाटक किया था। वहीं इस फिल्म यूनिट से जुड़े किसी सदस्य ने उनका अभिनय देखा। दून पहुंचते ही उन्होंने अभिषेक से संपर्क कर आडिशन लिया, जिसके बाद यह रोल दिया गया।
मैनेजमेंट में भी रोजगार
बालीवुड निर्देशकों के उत्तराखंड का रुख करने से न सिर्फ यहां के कलाकारों को एक्टिंग का मौका मिल रहा है, बल्कि यूनिट के लिए व्यवस्थाएं करके भी वे रोजगार हासिल कर रहे हैं।
पढ़ें, चुनाव ड्यूटी ने अफसरों को कर दिया पैदल
कलाकारों ने बताया कि ऋषिकेश, देहरादून और उत्तरकाशी में शूटिंग के दौरान बॉलीवुड टीम स्थानीय कलाकारों की मदद से ही लोकेशन तक पहुंचने, होटल में रुकने, खाने आदि का प्रबंध करवा रही है। इससे एक्टिंग और मैनेजमेंट दोनों के जरिये कलाकार रोजगार पा रहे हैं।