फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand leader's anger statement

उत्तराखंड में रंगों की फुहार में फूटा सियासी गुबार

Sun, 16 Mar 2014 11:25 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 16 Mar 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand leader's anger statement

कहते हैं होली बैर भाव भुलाकर गले मिलने का त्योहार है। लेकिन यह सियासत है जनाब। यहां जो कहते हैं, वह करते नहीं।

विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर यहां मनाने का चलन है तो जरूरत पूरी हुए बिना न मानने का भी। नाराज भाजपा नेता बचदा को मनाया गया, लेकिन वह नहीं माने।

भाजपा के साथ कांग्रेस में भी सियासी पिचकारियों से कुछ ‘चटख और तल्ख’ रंग छूटे।

बचदा ने किया कोश्यारी का प्रचार करने से इंकार

uttarakhand leader's anger statement

नैनीताल से टिकट चाहने वाले पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत की नाराजगी बरकरार है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को टिकट मिलने के बाद बचदा ने नैनीताल संसदीय क्षेत्र में काम करने से मना कर दिया है। बचदा ने कहा कि मैंने केंद्रीय नेतृत्व को भी अपनी भावना से अवगत करा दिया है।

पीछे हटने को तैयार नहीं बचदा
भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे चुके बचदा पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने साफ कहा कि मैं केवल वोट डालने के लिए नैनीताल जाऊंगा। वहां चुनाव संबंधी कोई काम नहीं करूंगा।

हालांकि, वे बाकी जगह पार्टी प्रत्याशियों के लिए काम कर सकते हैं। कहा, नैनीताल के अलावा हाईकमान जहां कहेगा वहां जाऊंगा। बचदा ने यह भी कहा कि पार्टी प्रदेश में पांचों सीटें जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने कभी नहीं कहा ‌क‌ि बचदा का टिकट कटे

uttarakhand leader's anger statement

बचदा पार्टी के श्रेष्ठ कार्यकर्ता हैं। हम सबने मिलकर उन्हें कैसे चार बार लोकसभा चुनाव जिताया, उन्हें आभास भी नहीं होगा। मैंने कभी नहीं कहा कि बचदा का टिकट काट दो और मुझे दे दो। मुझे भरोसा है कि बचदा मेरे साथ खड़े होंगे। उनकी नाराजगी मुझसे है तो मैं खुद दूर करने की पहल करूंगा। और, यदि संगठन से है, तो बड़े नेता बात करेंगे।
-भगत सिंह कोश्यारी, नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी

विज्ञापन

अजय टम्टा के व‌िरोध में इस्तीफा

uttarakhand leader's anger statement

उधर, अल्मोड़ा लोकसभा सीट से टिकट के दावेदार रहे सज्जन लाल टम्टा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है और निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। यहां से अजय टम्टा को भाजपा का टिकट मिला है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सज्जन लाल ने कहा कि वे आरएसएस की काली टोपी पहनकर चुनाव लड़ेंगे और अजय टम्टा का रथ रोकेंगे।

कुछ इस तरह ‌द‌िखा गांववासी का दर्द
पौड़ी से पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को टिकट मिलने के बाद यहां से दावेदार रहे मोहन सिंह रावत गांववासी ने फेसबुक पर कुछ पक्तियों के जरिये अपना दर्द और आक्रोश दिखाया। उन्होंने लिखा है...संघर्ष हम करते रहे, मैदान-ए-जंग वो लूटते रहे। रास्ता हम बनाते रहे, वो गाड़िया अपनी सरपट दौड़ाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed