फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Laxman Jhula-Dugadda-Mohan-Ranikhet road approval which connect Kumaon and Garhwal

उत्तराखंड: कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाले लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-मोहान-रानीखेत मार्ग को मिली सैद्धांतिक मंजूरी

Sat, 06 Jun 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी जीवन कुमार, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
जीवन कुमार, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 06 Jun 2020 02:00 AM IST
सार

  • यूपी में जाए बिना राजधानी में प्रवेश कर सकेंगे लोग

विज्ञापन
Uttarakhand: Laxman Jhula-Dugadda-Mohan-Ranikhet road approval which connect Kumaon and Garhwal
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में गढ़वाल-कुमाऊं को जोड़ने के लिए प्रस्तावित नए नेशनल हाईवे को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। अंतिम स्वीकृति मिलने पर सर्वे का काम जल्द शुरू होगा। इस हाईवे के बन जाने से कुमाऊं के लोग यूपी में प्रवेश किए बिना राजधानी देहरादून आवाजाही कर सकेंगे।

विज्ञापन


रामनगर के समाजसेवी हरीशचंद्र सती ने 30 दिसंबर 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर उक्त नेशनल हाईवे की मांग की थी। समाजसेवी के पत्र पर पीएमओ ने लक्ष्मणझूला से रानीखेत तक (300 किमी.लंबे) नए नेशनल हाईवे का प्रस्ताव सड़क परिवहन मंत्रालय से मांगा था।
विज्ञापन



सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से पीएमओ को लक्ष्मणझूला (ऋषिकेश) से दुगड्डा-नैनीडांडा-शंकरपुर-मोहान-भतरौंजखान-रानीखेत तक मार्ग का प्रस्ताव भेजा गया। इसे पीएमओ से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। अब हाईवे पर सर्वे का काम जल्द शुरू होगा। बजट स्वीकृति से नेशनल हाईवे को डबल लेन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहान-रानीखेत मार्ग का होगा चौड़ीकरण

मोहान से रानीखेत स्टेट हाईवे सिंगल लेन है। इस पर वाहनों का दबाव भी अत्यधिक है। वाहनों की आवाजाही को देखते हुए भी इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठती रही है, लेकिन मार्ग चौड़ा नहीं हो पाया था। नए नेशनल हाईवे में मोहान से लेकर रानीखेत तक मार्ग शामिल होने से अब यह मार्ग भी डबल लेन होगा। मार्ग चौड़ा होने से वाहन सरपट दौड़ सकेंगे।

लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-रथुवाढाब-मोहान-रानीखेत मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति सड़क परिवहन मंत्रालय से मिल चुकी है। अंतिम स्वीकृति प्राप्त होने पर मार्ग के चौड़ीकरण आदि का काम शुरू होगा।
- अनिल पांगती, अधीक्षण अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग वृत्त, लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed