फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mithun Chakraborty news: Actor Mithun Chakraborty Health Sick in Mussoorie

Mithun Chakraborty: मसूरी पहुंचे अभिनेता मिथुन दा की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने होटल पहुंचकर की जांच  

Sun, 20 Dec 2020 06:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Dec 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Mithun Chakraborty news: Actor Mithun Chakraborty  Health Sick in Mussoorie
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : Amar Ujala

मसूरी पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की सेहत अचानक बिगड़ गई। सूचना पर सिविल अस्पताल से चिकित्सकों की टीम होटल पहुंची और उनकी जांच की। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी सेहत में सुधार है।

विज्ञापन


शहर के जिला उपचिकित्सालय के सीएमएस डा. यतिन्द्र सिंह ने बताया कि मिथुन होटल सवाई में ठहरे हैं।  शनिवार को होटल से फोन कर बताया गया कि वे अस्पताल आने में असमर्थ हैं। इसीलिए डॉक्टरों की टीम को होटल भेजा गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें जरूरी दवाएं दी, जिससे उन्हें आराम मिला। 
विज्ञापन


उधर, मिथुन को एक फिल्म की शूटिंग के लिए लंढौर जाना था, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से उनके सीन की शूटिंग आज रद्द कर दी गई। सूत्रों के अनुसार मिथुन को उल्टी दस्त की शिकायत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रस्किन बॉन्ड से मिले अनुपम खेर 

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों पहाड़ों की रानी मसूरी में ठंड का लुत्फ उठा रहे हैं। शनिवार को अनुपम खेर ने कैमल बैक क्षेत्र की सैर की और प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके अलावा प्रसिद्ध लेखक और पद्मविभूषण रस्किन बॉन्ड से भी मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने अपनी किताब बेस्ट योर बेस्ट डे टुडे भेंट की।  रस्किन बॉन्ड ने अनुपम खेर को अपनी आत्मकथा लोन फॉक्स डांसिंग की एक प्रति भेंट की। रस्किन बॉन्ड से मुलाकात का वीडियो अनुपम खेर ने अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर भी साझा किया।

अनुपम खेर ने लिखा कि यह मेरा सौभाग्य था कि मेरी किताब मैंने अपने पसंदीदा लेखक रस्किन बॉन्ड को दी है और रस्किन बॉन्ड ने अपनी आत्मकथा की किताब उनको दी। अनुपम खेर ने लिखा कि चाय का प्याला केक का एक टुकड़ा और आपके द्वारा सुनाई गई कहानियों की संपत्ति के लिए धन्यवाद सर, आभार।

वहीं अनुपम खेर ने देर शाम कैमल बैक में सूर्यास्त के समय के दृश्य कैमरे में कैद किए और प्रशंसकों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed