Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Land Law Chief Secretary called meeting of secretaries for discussed

Uttarakhand Land Law: मुख्य सचिव ने बुलाई बैठक, अब सचिवों से रायशुमारी कर होगा भू-कानून पर मंथन

Thu, 28 Nov 2024 11:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Nov 2024 11:12 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने सभी सचिवों से भू-कानून के संबंध में सुझाव भी देने को कहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगले बजट सत्र में सख्त भू-कानून बनाने के लिए बिल लाने का एलान कर चुके हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Land Law Chief Secretary called meeting of secretaries for discussed
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भू-कानून को लेकर अब मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवों से रायशुमारी करने के लिए सचिव समिति की बैठक बुलाई है। यह बैठक दो दिसंबर को राज्य सचिवालय में होगी। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सरकार भू-कानून में नए बदलाव करने से पहले उन सभी पहलुओं पर गहराई से सोच-विचार कर लेना चाहती है, जो राज्य में होने वाले निवेश पर असर डाल सकते हैं।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने सभी सचिवों से भू-कानून के संबंध में सुझाव भी देने को कहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगले बजट सत्र में सख्त भू-कानून बनाने के लिए बिल लाने का एलान कर चुके हैं। जब तक कानून में बदलाव नहीं हो जाता है, तब तक सरकार इसके दुरुपयोग रोकने के लिए भी कदम उठा चुकी है। सीएम के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में भूमि की खरीद-फरोख्त की जांच शुरू हो गई है। साथ ही साथ सरकार भू-कानून के संबंध में पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में गठित समिति की 23 सिफारिशों का अध्ययन करने के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति बना चुकी है।
विज्ञापन


सिफारिशों पर अध्ययन का यह सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर समिति के सदस्यों ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण में भी मंथन किया। अब मुख्य सचिव अपने सभी वरिष्ठ नौकरशाहों की रायशुमारी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला कॉन्क्लेव: चार सत्रों में हुआ मंथन, महाकुंभ का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक पहलू समझा गए विशेषज्ञ

Trending Videos

अभी तक ये कदम उठा चुकी है सरकार
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में 250 वर्ग मीटर से अधिक भूमि खरीद की जांच के आदेश दिए। राज्य के बाहर के लोगों लिए भू-कानून में प्रति परिवार शहरी क्षेत्र में 250 वर्ग मीटर भूमि खरीदने का प्रावधान है। लेकिन, एक ही परिवार के कई लोगों ने भूमि खरीदकर भू-कानून का उल्लंघन किया। सभी जिलाधिकारियों ने सरकार को रिपोर्ट सौंपी जिसमें बड़ी संख्या में भू-कानून के उल्लंघन के मामले सामने आए। मुख्य सचिव के निर्देश पर भू-कानून का उल्लंघन करने वालों को जिलाधिकारियों ने नोटिस भेज दिए हैं। कुछेक मामलों में रिपोर्ट दर्ज करने के भी आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed