फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Kotdwar News vigilance Caught sports department assistant coach with 10 thousand Rupees bribe

Uttarakhand: सरकारी हॉकी कोच 10 हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा, विजिलेंस ने कोटद्वार में किया ट्रैप

Wed, 24 Jan 2024 09:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Jan 2024 09:32 PM IST
सार

Uttarakhand News: सरकारी कोच ने 17 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह टीम को खेलने के लिए आगे नहीं भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Kotdwar News vigilance Caught sports department assistant coach with 10 thousand Rupees bribe
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्राइवेट हॉकी कोच से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सरकारी कोच को कोटद्वार में विजिलेंस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्राइवेट कोच को जारी व्यय के धन में से रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी को बृहस्पतिवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


एसपी विजिलेंस धीरेंद्र कुमार गुंज्याल ने बताया कि पौड़ी निवासी एक व्यक्ति ने विजिलेंस को शिकायत की थी। व्यक्ति हॉकी का प्राइवेट कोच है। वह पौड़ी की 14 सदस्यीय अंडर 19 हॉकी टीम को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के लिए पिथौरागढ़ ले गए थे। वहां जाने और खिलाड़ियों के खाने पीने का खर्च प्राइवेट कोर्च ने ही वहन किया था। ऐसे में उन्होंने पौड़ी खेल विभाग में इसके भुगतान को प्रार्थनापत्र दिया। विभाग की ओर से नियमानुसार इसका 40 हजार रुपये भुगतान भी कर दिया। लेकिन, खेल विभाग में नियुक्त सरकारी हॉकी कोच महेश्वर सिंह नेगी इस रकम में से 17 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन


National Girl Child Day: गुलदार से भाइयों को बचाने वाली बहादुर बेटियों का हुआ सम्मान, बोलीं- थैंक्यू अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन


न देने पर धमकी दे रहा है कि वह भविष्य में उन्हें टीम नहीं ले जाने देगा। इस शिकायत की जांच की गई तो आरोप सही पाए गए। इस पर विजिलेंस ने एक ट्रैप टीम तैयार की। शिकायकर्ता ने पहली किश्त 10 हजार रुपये देने को कहा। इस पर नेगी ने उन्हें शशिधर स्टेडियम कोटद्वार में बुलाया। विजिलेंस टीम ने बुधवार को खेल विभाग कोटद्वार के हॉकी के सरकारी कोच महेश्वर सिंह नेगी निवासी रतनपुर कुंभीचौड़, कोटद्वार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के घर पर भी विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही कार्य दिवस में विजिलेंस उनके दफ्तर में भी जाकर जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed