फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand kashipur honor killing case: Police raid on many places for accused search

काशीपुर ऑनर किलिंग: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को ताबड़तोड़ दबिशें, कई लोग हिरासत में 

Tue, 08 Sep 2020 10:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Sep 2020 10:13 PM IST
सार

  • पुलिस और एसओजी की टीमों ने रामपुर और मुरादाबाद में डाला डेरा 

विज्ञापन
Uttarakhand kashipur honor killing case: Police raid on many places for accused search
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में काशीपुर के मोहल्ला अल्ली खां में सोमवार की रात को हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस और एसओजी ने यूपी के मुरादाबाद और रामपुर में दबिशें दीं। सूत्रों के अनुसार मंगलवार देर शाम को पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी है। 

विज्ञापन


मोहल्ला अल्ली खां में प्रेम संबंधों के बाद निकाह से खफा पिता ने सोमवार रात को बेटे के साथ मिलकर बेटी और दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के भाई नईम की तहरीर पर पुलिस ने मृतका नाजिया के पिता मुजम्मिल, भाई मोहसिन, मामा अफसर अली और जौहर अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की टीमों ने अकबराबाद (रामपुर) एवं शरीफनगर (मुरादाबाद) में दबिश दी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र समेत  कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है, जिसमें एक मजार कमेटी का सदर भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन भर तैनात रही पुलिस फोर्स 

हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर मिले सुरागों से पुलिस अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस के कब्जे में होंगे। 

दोहरे हत्याकांड से मोहल्ला अल्ली खां में अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के लिए काशीपुर के अलावा जसपुर, कुंडा, आईटीआई थानों की पुलिस को भी काशीपुर बुला लिया गया है। शवों के पोस्टमार्टम होने से लेकर जनाजे दफन होने तक हर जगह पुलिस मौजूद रही। इधर, नामजद आरोपी और उसके रिश्तेदार अपने घरों में ताले लगाकर फरार हैं। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम मृतकों के जनाजे बाबा बौंगे शाह कब्रिस्तान में दफन कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed