फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Karmkar Board : harak singh says will satyal get a CBI probe on former chief minister

कर्मकार बोर्ड : क्या अपने ही पूर्व मुख्यमंत्री की सीबीआई जांच कराएंगे सत्याल? - कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत

Thu, 24 Jun 2021 09:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 24 Jun 2021 09:52 AM IST
सार

कर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष लगातार मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र भेजकर सीबीआई या उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Karmkar Board : harak singh says will satyal get a CBI probe on former chief minister
हरक सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कर्मकार बोर्ड को लेकर चल रहे विवाद में जुबानी जंग फिर तेज हो गई है। बुधवार को बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने वर्तमान अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि क्या सत्याल अपने ही पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की सीबीआई जांच कराना चाहते हैं?

विज्ञापन


दरअसल, कर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष लगातार मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र भेजकर सीबीआई या उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। वह बोर्ड की पूर्व जांच रिपोर्ट पर भी कार्रवाई को लेकर लगातार पत्राचार कर रहे हैं। इस बीच पूर्व अध्यक्ष हरक सिंह रावत व वर्तमान अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल के बीच जुबानी जंग भी चल रही है।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व सत्याल की ओर से श्रम मंत्री को निशाने पर लेकर बयानबाजी की गई तो बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान जैसे ही डॉ. हरक सिंह रावत से सवाल पूछा गया तो वह खुलकर बोलने लगे। उन्होंने कहा कि क्या सत्याल, त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। मैं यह सवाल कर रहा हूं, क्योंकि त्रिवेंद्र ने मुख्यमंत्री रहते हुए कोटद्वार मेडिकल कॉलेज को 50 करोड़ की स्वीकृति दी थी। मैं लड़की की शादी या अपने घर के लिए नहीं कर रहा हूं। कोटद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए हर जतन करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे दून मेडिकल कॉलेज के लिए प्रयास किए, वैसे ही कोटद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए भी करता रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि मैंने नोट लिखा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने अनुमोदन किया, जिसके बाद शासनादेश जारी हुआ था। 

दुनिया की किसी एजेंसी से करा लें जांच
मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि मैं साफ कह रहा हूं। दुनिया की किसी भी एजेंसी से जांच करा लें। आज हमारी सरकार है लेकिन कल, दस साल बाद, बीस साल बाद कोई जांच करा ले। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष सत्याल आज सीबीआई जांच की बात क्यों कर रहे हैं।


20 अक्तूबर 2020 को अध्यक्ष पद संभाला था। छह माह में क्या किया। क्यों नहीं कराई जांच। अब यह कहा कि मुख्यमंत्री बदल गए तो पहले जब त्रिवेंद्र मुख्यमंत्री थे, तब कराते जांच। उन्होंने कहा कि अगर हम गलत थे तो हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते। दूसरी ओर, इस मामले में जब कर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल से पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि वह फिलहाल इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed