{"_id":"653ffa6851ccc29cc70a3c84","slug":"uttarakhand-junior-high-school-teachers-association-dehradun-news-c-5-1-drn1030-277772-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नोशनली की आड़ में शिक्षकों से आठ लाख तक वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नोशनली की आड़ में शिक्षकों से आठ लाख तक वसूली का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iउत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने सम्मान समारोह में उठाई मांग
I
I
I
Iसेवानिवृत्ति हुए 36 शिक्षकों को किया गया सम्मानितI
उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने शिक्षकों को 17140 रुपये वेतनमान देने की मांग की है। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा, विभाग नोशनली की आड़ शिक्षकों से छह से आठ लाख रुपये तक की वसूली कर रहा है। यह मांगें शिक्षकों ने सोमवार को नगर निगम में संघ की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में उठाई।
समारोह में इस साल 31 मार्च को सेवानिवृत्ति हुए 36 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शिक्षकों ने कहा, वेतनमान समेत समग्र शिक्षा के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को भी अन्य शिक्षकों की तरह उप शिक्षा अधिकारी के माध्यम से एक ही डीडीओ हेड से वेतन देने की व्यवस्था करने की मांग को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। जिससे शिक्षकों में भारी रोष है।
संघ की ओर से अपना दो सूत्री मांगपत्र प्रारंभिक शिक्षा के निदेशक को सौंपा गया। वहीं, इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने गायन व नृत्य की सुंदर प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर विद्यालय शिक्षा निदेशक रामकृष्ण उनियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार रावत, उप निदेशक मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, संघ के प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर सिंह पुंडीर, सतीश घिल्डियाल, सूरज मंद्ररवाल, उमेश चौहान, अनंत सोलंकी, अतुल शर्मा, लक्ष्मी, पायल, कल्पना बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Iइन्हें किया गया सम्मानितI
कार्यक्रम में विकासनगर ब्लॉक के रिटायर्ड शिक्षक नरेंद्र प्रकाश शर्मा, अमर कुमार धानिया, फारूख हसन, आकिल चौहान, जसवंत थापा, रमा बिष्ट, अनिता बौठियाल, मंजू थपलियाल, बहादुर सिंह, सहसपुर ब्लॉक से वाणी विलास लखेड़ा, सुभाष चंद्र, अजब सिंह सैनी, गोवर्धन सैनी, महावीर, बीना गुप्ता, अनुभा अग्रवाल व सतेश्वरी, रायपुर ब्लॉक से नाथीराम पाल, चंद्र प्रकाश कंडवाल, रामप्रकाश भट्ट, कांति करासी, झिंगरी देवी, अंजूबाला बिष्ट, उमा रावत, नगर क्षेत्र ब्लॉक से तृप्ता शर्मा, नईम फातिमा समेत डोईवाला ब्लॉक से धरमपाल, कुसुम शर्मा, रविंद्र कौर, राजेश्वरी रौतेला, चंद्रकला डिमरी, अर्जुन सिंह कश्यप और सुदामा पुंडीर को सम्मानित किया गया।