उत्तराखंड जिला एवं क्षेत्र पंचायत चुनाव 2019: निर्वाचन कार्यक्रम जारी, 12 जिलों में आचार संहिता लागू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों व क्षेत्र प्रमुख सहित अन्य पदों का चुनाव कार्यक्रम बुधवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषित कर दिया। इसी के साथ संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत ब्लॉक प्रमुखों, ज्येष्ठ उप प्रमुखों और कनिष्ठ उप प्रमुखों को चुने जाने के लिए मतदान छह नवंबर को होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना और परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को चुने जाने के लिए मतदान सात नवंबर को होगा। इसी दिन मतगणना होने के बाद नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता को लागू कर दिया है।
आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव के लिए संबंधित जिला पंचायत क्षेत्रों में आचार संहिता लागू की गई है। इसी तरह से ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव के तहत विकास खंडों में नगरीय क्षेत्र को छोड़कर आचार संहिता 30 नवंबर 12 बजे से लागू की गई है। मतगणना पूरी होने तक आचार संहिता लागू रहेगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद - मतदाता
12 - 356
ब्लॉक प्रमुख पद - मतदाता
89 - 2984
ये है चुनाव कार्यक्रम
जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष
02 नवंबर - दोपहर पूर्व 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक - नामांकन
- दोपहर बाद 3.30 बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक - नामांकन पत्रों की जांच
04 नवंबर - दोपहर पूर्व 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक - नाम वापसी
07 नवंबर - दोपहर पूर्व 10 बजे से लेकर तीन बजे तक - मतदान
- मतदान समाप्ति के तत्काल बाद - मतगणना एवं परिणाम
ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख
02 नवंबर - दोपहर पूर्व 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक - नामांकन
- दोपहर बाद 3.30 बजे से लेकर कार्य समाप्ति तक - नामांकन पत्रों की जांच
04 नवंबर - दोपहर पूर्व 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक - नाम वापसी
06 नवंबर - दोपहर पूर्व 10 बजे से लेकर तीन बजे तक - मतदान
- मतदान समाप्ति के तत्काल बाद - मतगणना एवं परिणाम
ये काम नहीं होंगे
- प्रदेश सरकार कोई नई घोषणा नहीं करेगी।
- संबंधित क्षेत्रों में नए काम शुरू नहीं होगे, पुराने काम जारी रखे जा सकते हैं।